फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thousands of rupees stolen from Kailashpati temple

Ambala News: कैलाश पति मंदिर से हजारों रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees stolen from Kailashpati temple
नारायणगढ़। वार्ड नंबर 10 में स्थित श्री कैलाश पति मंदिर में रखे गुल्लक का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये चोरी कर लिए। मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक कुमार गंभीर, उपप्रधान बलबीर सिंह, महासचिव एवं वार्ड न 11 के पार्षद ओम प्रकाश घासी आदि ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को सुबह जब मंदिर का पुजारी आरती करने के लिए पहुंचा तो उसने देखा कि मंदिर में रखे गल्ले का ताला कटा हुआ था। उसने मंदिर कमेटी के सदस्यों को सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना के बाद मंदिर कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे तो देखा कि गल्ले का ताला तोड़कर लगभग चार हजार रुपये की नगदी चोरी की गई है। इस मामले में मंदिर कमेटी की तरफ से एक संदिग्ध युवक का नाम भी शिकायत पत्र में लिखा है जोकि हाल में ही किसी अन्य मामले में जेल से बाहर आया है। कमेटी को शक है कि उक्त युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंदिर के गुल्लक को तोड़कर उसमें से पैसे निकाले। वहीं, पुलिस की ढीली कार्यशैली पर रोष जताते हुए कमेटी सदस्यों ने कहा कि शुक्रवार सुबह शिकायत देने के बाद भी शनिवार शाम तक किसी भी पुलिस कर्मचारी ने मौके पर आकर हालात का मुआयना नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed