फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thousands now be put to Kent City race, ambala

अब हजारों को लगानी पड़ेगी सिटी टू कैंट की दौड़

Sat, 07 Jan 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Sat, 07 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
  मंत्री विज के फरमान पर भले ही सरकार ने अंबाला कैंट को उपमंडल का दर्जा दे दिया है और इसी के चलते यहां कैंट तहसील व एसडीएम कार्यालय भी टेंपरेरी तौर पर अपना काम भी शुरू कर चुका है। लेकिन कैंट के लोगों के लिए ये राहत सिटी इलाके के बीस हजार से ज्यादा बाशिंदों के लिए अब आफत बन जाएगी।
विज्ञापन

क्योंकि हरियाणा सरकार की अनुमति के बाद नई बनी कैंट तहसील के अंतर्गत आने वाले रकबे को अधिसूचित कर दिया गया है और कैंट तहसील के इस नोटिफाई एरिया में अंबाला सिटी की कई कालोनियों को शामिल कर लिया है। दरअसल, ये कालोनियां पहले कुछ गांवों के अंतर्गत थी, लेकिन अब चूंकि एरिया नगर निगम के दायरे में आ गया है, तो ये कालोनियां नगर निगम का हिस्सा है। ये अधिकतर कालोनियां सिटी के वार्ड नंबर एक से संबद्ध है।
विज्ञापन


सिटी के ये इलाके कैंट तहसील में आए
कैंट के नोटिफाई तहसील एरिया में सिटी इलाके में पडने वाले मंडौर, खतौली, धनकौर, बरनाला, गरनाला  व जनैतपुर एरिया शामिल है। जिनमें बलदेव नगर का कुछ एरिया, सुभाष नगर, राज विहार, राजा गार्डन, रोज गार्डन, जग्गी गार्ड के तीनों फेज, आसा सिंह गार्डन, न्यू दशमेश कालोनी, टैगोर गार्डन कॉलोनियों के हिस्से शामिल है। ये तमाम इलाके पूरी तरह से सिटी में शामिल थे, लेकिन अब इन्हें कैंट तहसील में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई किलोमीटर का करना पड़ेगा सफर
सिटी के कई इलाकों को कैंट में ट्रांसफर करने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोगों को अब कैंट तहसील और एसडीएम कार्यालय में कार्य हेतु कई  किलोमीटर का सफर तय कर अंबाला कैंट पहुंचना होगा, जबकि अभी तक तहसील व एसडीएम कार्यालय संबंधी काम ये लो महज तीन किलोमीटर के दायरे में ही अंबाला सिटी में ही करवा लेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, सिटी स्थित संबंधित एरिया के लोगों को लंबा सफर तय कर काम के लिए कैंट आना होगा।



पार्षद बोली, बदलाव को मंत्री विज से मिलूंगी
वार्ड नंबर एक की पार्षद सोनिया रानी कहती हैं कि ये सिटी में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी की बात है। इसी मसले को लेकर वह मंत्री अनिल विज से मिलेंगी और उनसे गुहार करेंगी कि कैंट तहसील में शामिल की गई  उन कालोनियों को वापस सिटी तहसील में ही रखा जाए, जिन्हे कैंट तहसील के नए नोटिफाई एरिया में शामिल कर लिया गया है। ताकि ये लोग सिटी तहसील व एसडीएम कार्यालय में ही अपने काम करवा सकें और हाइवे के कई किलोमीटर लंबे सफर से बच सकें। क्योंकि कैंट आने में लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी होगी।



कैंट तहसील के लिए एरिया नोटिफाई हो गया है, सिटी की कई कालोनियां कैंट तहसील का हिस्सा बन गई है। अब ये तो हरियाणा सरकार की अधिसूचना है, विभाग इसमें कुछ नहीं कर सकता, जो भी आदेश हैं, उसे क्रियान्वित किया जाएगा।
-टीआर गौतम, तहसीलदार, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed