फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thousands got hurt by becoming a Flipkart employee

फ्लिपकार्ट कर्मचारी बन हजारों की लगाई चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Thousands got hurt by becoming a Flipkart employee
फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन खरीदारी कर रहे सोहन लाल को शातिर ठगों ने 24 हजार रुपये की चपत लगा दी। शातिर ठगों ने खुद को फ्लिपकार्ट कर्मचारी बताकर युवक से ओटीपी लिया व पैसे ठग लिए। पीड़ित युवक सोहन लाल ने इसकी शिकायत एसपी अंबाला को सौंपी। एसपी के निर्देशानुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

सोहनलाल ने बताया कि उसने 20 सितंबर को फ्लिपकार्ट पर एक ऑर्डर बुक करवाया था। इसके बाद उसे एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को फ्लिपकार्ट का कर्मचारी बताया व प्रोडक्ट की जानकारी लेकर फोन पर आया ओटीपी पूछा। ठग ने कहा कि उसके फोन पर आया एक मैसेज दूसरे नंबर पर कॉपी करना है। इससे उसके दो रुपये कटेंगे। शिकायत के अनुसार दूसरे नंबर पर मैसेज करते ही सोहन लाल के खाते से 24 हजार रुपये कट गए। तब सोहन लाल को अपने साथ हुई ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed