{"_id":"6a46d7e50827c19ee00a0899","slug":"those-who-steal-ram-mandir-donations-will-not-be-spared-dr-archana-ambala-news-c-18-knl1018-940226-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर का चंदा चोरी करने वाले बचेंगे नहीं : डॉ. अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर का चंदा चोरी करने वाले बचेंगे नहीं : डॉ. अर्चना
विज्ञापन

- फोटो : राममंदिर का चंदा चोरी करने वाले बचेंगे नहीं : डॉ. अर्चना
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का घरौंडा में हुआ अभिनंदन, बोलीं, जरूरत पर होते हैं संगठनात्मक बदलाव
घरौंडा। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि राम मंदिर में करोड़ों लोगों की आस्था है और जिसने भी चंदा चोरी किया उसको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छोड़ेंगे नहीं। वे वीरवार को घरौंडा के महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंची थी।
पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अर्चना गुप्ता ने राम मंदिर में चंदा चोरी मामले पर कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है और एसआईटी निष्पक्षता से जांच कर रही है। हरियाणा भाजपा के संगठनात्मक बदलाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां संगठन स्वयं को कमजोर महसूस करेगा, वहां आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां समय-समय पर संगठन को मजबूत करने के लिए निर्णय लिए जाते हैं। महिलाओं की भागीदारी पर उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं को पूरा सम्मान और नेतृत्व के पर्याप्त अवसर दिए जाते हैं। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन निर्मला बैरागी, भाजपा नेता संजय खेंची, नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, निशांत राणा, मंडल प्रभारी रोहित भंडारी, सुरेंद्र जैन, नरेंद्र प्रजापत, मंडी प्रधान जयभगवान गोयल मौजूद रहे।