{"_id":"6aecd3a2443c19ed8e045a17","slug":"those-wearing-black-turbans-or-black-clothing-were-denied-entry-ambala-news-c-36-1-amb1001-172295-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: काली पगड़ी व कपड़े वालों को नहीं मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: काली पगड़ी व कपड़े वालों को नहीं मिला प्रवेश
विज्ञापन
बख्शीश सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट स्थित गांधी मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा आयोजित हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त नजर आई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने रैली स्थल में काली पगड़ी, काले कपड़े, रुमाल या काले रंग का वस्त्र पहनकर आने वाले लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी।
सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया था। रैली स्थल के प्रवेश द्वारों पर तैनात पुलिस कर्मियों ने चेकिंग के दौरान कई लोगों को अंदर जाने से रोका। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पुलिस का मानना था कि काले कपड़ों के जरिये कोई भी विरोध दर्ज करा सकता है। उन्हें आशंका थी कि काली झंडी जैसा प्रदर्शन भी हो सकता है। इसी सख्ती के चलते महिलाओं सहित कई अन्य समर्थकों और आम लोगों को मुख्य प्रवेश द्वार से ही वापस लौटा दिया गया। उन्हें बिना एंट्री दिए ही वापस भेज दिया गया।
डीएसपी का मानवीय चेहरा
एक तरफ जहां नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर ड्यूटी पर तैनात एक डीएसपी का मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। प्रवेश द्वार पर भीड़ और अफरा-तफरी के बीच एक असहाय बुजुर्ग व्यक्ति पहुंचे थे। उन्हें परेशानी में देखकर डीएसपी खुद आगे आए। उन्होंने बुजुर्ग को सहारा दिया और शांत रहने की अपील की। डीएसपी ने उन्हें धीरज धरने को कहा तथा सहूलियत के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।