फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Those responsible have a wrong view on government seeds

Ambala News: सरकारी बीज पर जिम्मेवारों की ही खोटी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Those responsible have a wrong view on government seeds
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में सरकारी बीज और गेहूं पर जिम्मेवारों की ही नजरें गढ़ी हुई हैं। नारायणगढ़ में गेहूं की अवैध बिक्री के बाद अब गेहूं के बीज के रिकॉर्ड में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इसमें सरकारी बीज केंद्र के दो सेल्समैन संलिप्त पाए गए हैं। नारायणगढ़ और बराड़ा के बीज केंद्र पर सेल्समैन मोहिंद्र कुमार और गोपाल शर्मा पर गेहूं के बीज के रिकॉर्ड में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि गेहूं का बीज खरीदने वाले किसानों का रिकॉर्ड अधिक दिखाया गया जबकि किसानों को कम थैलियां ही मिली थी। इसके अलावा फर्जी किसानों के नाम पर गेहूं का बीज बेचा दर्शाकर झूठा रिकाॅर्ड तैयार किया गया। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब एसीबी की तरफ से नए सिरे से जांच में रिकॉर्ड खंगालते हुए परतें खोली जाएंगी।
विज्ञापन

नारायणगढ़ में 264 किसानों का जांचा रिकॉर्ड
एसीबी ने नारायणगढ़ बीज केंद्र से बीज खरीदने वाले 264 किसानों का रिकॉर्ड खंगाला जिसमें पाया गया कि कई किसानों के रिकॉर्ड में सात थैलियां, तो किसी के रिकॉर्ड में चार थैलियां दर्शाई गई थी जबकि किसानों ने बताया कि उन्होंने सिर्फ तीन से चार थैलियां ही ली थी। वहीं, बराड़ा में भी 51 किसानों का रिकॉर्ड जांचा गया, जिसमें पता चला कि किसानों ने एक से अधिक बैग खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गहनता से जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर इससे जुड़े सभी रिकॉर्ड को भी खंगाला जाएगा।
इंस्पेक्टर बिमला, एसीबी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed