फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   This time on Prakash Parv, Nagar Kirtan will not come out of Panjokhara Sahib Gurdwara, Samagam will also be decorated for 2 days

प्रकाश पर्व पर इस बार पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे से नहीं निकलेगा नगर कीर्तन, समागम भी सजेंगे 2 दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
This time on Prakash Parv, Nagar Kirtan will not come out of Panjokhara Sahib Gurdwara, Samagam will also be decorated for 2 days
धन-धन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब महाराज जी के प्रकाश पर्व को कोविड-19 नियमों के पालन के तहत सादगी पूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस बार समागम 3 दिन की बजाय 2 दिन होगा। वहीं हर वर्ष निकलने वाले नगर कीर्तन का भी आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सिख पंथ के आठवें गुरु श्री गुरु हरकृष्ण साहिब महाराज जी के प्रकाश पर्व को लेकर आयोजित होने वाले समागम की तैयारियां संपन्न हो गई हैं। जिले के सभी गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व के संबंध में समागम होंगे। वहीं गुरु जी की चरण-छौह धरती गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में भी एक और दो अगस्त को दीवान सजाए जाएंगे। गुरुद्वारा मैनेजर स. सुखदेव सिंह ने बताया कि गुरु चरणों में अरदास उपरांत 31 जुलाई प्रात: श्री अखंड पाठ साहिब संपन्न किए जाएंगे। एक अगस्त को सुबह से शाम तक धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे, विशेष कीर्तन समागम रात 8 से 11 बजे तक होगा। दो अगस्त सुबह श्री अखंड पाठ साहिब संपन्न किए जाएंगे। तत्पश्चात सुबह से शाम तक धार्मिक समागम होंगे। वहीं सुबह 11 बजे अमृत संचार का आयोजन किया जाएगा। समागम में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान बीबी जागीर कौर सहित पंथ के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। समागम में प्रसिद्ध कथा व कीर्तनी जत्थे इलाहीबाणी के जाप से संगत को निहाल करेंगे। प्रबंधकों का कहना है कि नगर क्षेत्र में ही परिक्रमा कर औपचारिकता निभाई जाएगी। केंद्रीय गुरुद्वारा गुरुपर्व कमेटी प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि गुरु जी के प्रकाश पर्व पर छावनी के सभी गुरुद्वारों में समागम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed