फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   This time international bands will enhance the beauty of Vaman Dwadashi fair, flowers will be showered by drone

Ambala News: वामन द्वादशी मेले में अबकी बार अंतरराष्ट्रीय बैंड बढ़ाएंगे शोभा, ड्रोन से होगी पुष्प वर्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
This time international bands will enhance the beauty of Vaman Dwadashi fair, flowers will be showered by drone
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। उत्तर भारत का ऐतिहासिक श्री वामन द्वादशी मेला 24 से 26 सितंबर तक आयोजित होगा। इसके लिए श्री सनातन धर्म सभा की कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। मेले में अबकी बार जबलपुर का श्री श्याम अंतरराष्ट्रीय बैंड देखने योग्य होगा। साथ ही गायकों की प्रस्तुति, कीर्तन और झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले में तीनों दिन ड्रोन से पुष्प वर्षा की जाएगी।
सबसे ज्यादा आकर्षक का केंद्र जबलपुर का श्री श्याम अंतरराष्ट्रीय बैंड रहेगा। यह बैंड धार्मिक और देशभक्ति की धुन से आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा आगरा, दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के बैंड भी मेले में अपनी प्रस्तुति देंगे। मेले में नौ झांकियां होंगी। शोभायात्रा में हिंडोलों के आगे पानीपत की मंडली कीर्तन करेगी। इस बार नौरंगराय तालाब पर श्री वामन भगवान की मूर्ति स्थापना की जाएगी। यह मूर्ति पांच फुट की होगी। 26 सितंबर को मूर्ति स्थापित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

शोभायात्रा के साथ भगवान वामन होते हैं विराजमान

मेले के पहले दिन पांच मंदिरों से हिंडोले आते हैं। शोभायात्रा और पूजा-अर्चना के बाद भगवान वामन शहर की पुरानी अनाज मंडी में विराजमान होते हैं। यह हिंडोले बड़ा ठाकुरद्वारा, राधे श्याम मंदिर, कलाल माजरी से दो हिंडौले, नौरया धर्मशाला से आते हैं। मेले के तीसरे अंतिम दिन बैंड के साथ शोभायात्रा निकाली जाती है। देर रात तक हिंडोले नौरंगराय तालाब पर परिक्रमा के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में तीन दिन ये होंगे कार्यक्रम
श्री सनातन धर्म सभा प्रधान नरेश अग्रवाल ने बताया कि 24 सितंबर को शहर की पुरानी अनाज मंडी में हिंडोले विराजमान होंगे। उसी दिन रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें मशहूर गायक हेमंत बृजवासी भजनों की प्रस्तुति देंगे। 25 सितंबर को श्रद्धालु हिंडोलों के दर्शन करेंगे और रात को आतिशबाजी होगी। आतिशबाजी के लिए सहारनपुर से कलाकार आएंगे। इसी दिन कार्यक्रम में वृंदावन से वंदना अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में रासलीला और फूलों की होली खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed