फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thieves were carrying iron rods in a canter, they left it and ran away

Ambala News: कैंटर में सरिया ले जा रहे थे चोर, छोड़कर भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Thieves were carrying iron rods in a canter, they left it and ran away
अंबाला। सिटी के कालू माजरा के निकट निर्माणाधीन वर्कशॉप की साइट से लाखों का सरिया चोरी होने से बाल-बाल बच गया। शातिर चोर कैंटर लेकर आए थे और सरिया लोड कर जाने लगे तो अचानक पहिये मिट्टी में धंस गए। इस बीच चोरों ने सिक्योरिटी गार्ड को भी जबरन पकड़ लिया था।
विज्ञापन

कैंटर फंसने पर चोर उसे छोड़कर फरार हो गए। अंबाला सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता सिटी की पुलिस लाइन निवासी जसविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी गुरुनानक मोटर्स के नाम से नियर पुलिस लाइन के पास मारुति की वर्कशाप है। वर्कशाप बनाने का काम कालू माजरा स्काई होटल के निकट एक एकड़ जमीन पर बनी हुई है। जमीन पर काफी सरिया व सामान होने के कारण पंजाब के दड़वा गांव निवासी सतनाम सिंह को सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर रखा हुआ है।
विज्ञापन

6 फरवरी को सिक्योरिटी गार्ड से जानकारी मिली कि रात के समय व्यक्तियों ने आते ही उसे पकड़ लिया। कैंटर लेकर भीतर दाखिल होते ही सरिया लोड कर लिया। गाड़ी का लोड ज्यादा होने के कारण पहिए मिट्टी में ही धंस गए। काफी देर तक वह गाड़ी निकालने में जुटे रहे लेकिन नहीं निकलने पर वह कैंटर ही छोड़कर फरार हो गए। जाते ही कुछ सरिया लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed