फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thieves stole cash and jewelery from government employee's house in Hamidpur

Ambala News: हमीदपुर में सरकारी कर्मचारी के घर चोरी, नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery from government employee's house in Hamidpur
मुलाना। हमीदपुर में चोरों ने एक सरकारी कर्मचारी के घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। परिवार के बाहर होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने बंद मकान में घुसकर नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुखविंदर ने पुलिस को शिकायत सौंप दी है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


हमीदपुर निवासी सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक सरकारी कर्मचारी हैं। बीती 6 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ दोपहर बाद करीब3 बजे चंडीगढ़ में एक सगाई समारोह में शामिल होने गए थे। अगले दिन 7 फरवरी को जब वे वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। मुख्य दरवाजा और छत का दरवाजा खुला हुआ था। पीड़ित के अनुसार चोर घर से करीब 25 हजार रुपये, एक चांदी का कड़ा, एक सोने का नाक का कोका और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। संवाद
विज्ञापन


----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed