फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thief steals NRI woman purse from banquet hall in Ambala

Ambala: रिंग सेरेमनी में चल रहा था फोटोशूट... गप्पों में मशगूल थे मेहमान, तभी NRI महिला ने मचाया शोर, Video

Wed, 04 Dec 2024 11:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:06 PM IST
सार

हरियाणा के अंबाला में रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में आए सभी मेहमान कार्यक्रम का आनंद उठा रहे थे। तभी एक एनआरआई महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हर कोई महिला को शोर मचाता देख उसकी तरफ दौड़ा, फिर जो महिला ने बताया तो सब हक्के बक्के रह गए।

विज्ञापन
Thief steals NRI woman purse from banquet hall in Ambala
रिंग सेरेमनी के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में शादी समारोह में चोर का गैंग भी सक्रिय रहता है। शातिर चोरों की नजर महिलाओं के गहने, मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान पर रहती है। पलक झपकते ही ये शातिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ऐसी ही घटना अंबाला में हुई है। हिसार रोड पर स्थित व्हाइट ऑक बैंक्वेट हॉल में चल रहे रिंग सेरेमनी के दौरान एनआरआई महिला का जेवरात व नकदी से भरा पर्स चोरी हो गया।
विज्ञापन




पहले से घात लगाए बैठे शातिर दो चोरों ने दिनदहाड़े बुधवार दोपहर 3 बजे वारदात को अंजाम दिया। यह वारदात पैलेस के सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक शातिर युवक पर्स पर जैकेट डालकर उसे उठा लेता है। कंधे पर जैकेट लटकाकर नीचे पर्स लेकर फरार हो जाता है। फुटेज में दो चोर दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर बाद महिला ने पर्स न मिलने पर शोर मचाया। पर्स में करीब 15 से 20 तोले सोना व मोबाइल था। पुलिस में मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पर्स में पड़े फोन को किया ट्रेस 
दरअसल, रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के सभी लोग कार्यक्रम का आनंद उठा रहे थे। एक तरफ रिंग सेरेमनी का फोटो शूट हो रहा था। वहीं एनआरआई महिला बैठी थी, जिसके पर्स पर शातिर चोरों की नजर थी। देखते ही देखते चोर महिला के पर्स को जैकेट के नीचे छिपाकर ले उड़ा। बताया जाता है कि एनआरआई दंपती कुरुक्षेत्र के कड़ामी गांव से अंबाला रिश्तेदार की रिंग सेरेमनी में आए थे। हालांकि पुलिस ने पर्स में फोन होने पर उसे ट्रेस किया था लेकिन वह कुछ ही दूरी पर जाकर बंद कर दिया गया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले पुलिस अधिकारी
सदर थाना अंबाला सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर शंभू लाल का कहना है कि बैंक्वेट हाल की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोन को ट्रेस किया था लेकिन वह रास्ते में ही बंद हो जाने पर अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। सीआईए की टीम भी चोरों की तलाश में लगी हुई है। जल्द उन्हें काबू कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed