{"_id":"5dc71cdf8ebc3e5b715efb83","slug":"thief-ambala-news-knl111670161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडप में दूल्हन पहुंची तो पीछे से घर से 1.25 लाख नकदी, लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडप में दूल्हन पहुंची तो पीछे से घर से 1.25 लाख नकदी, लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ
विज्ञापन
छावनी के लाल कुर्ती से शादी के लिए महेश नगर के गगन बैंकेट में सजे शादी के मंडल में पहुंची दुल्हन के घर चोरी हो गई। लाल कुर्ती चौकी पुलिस ने मकान मालिक अनिल कुमार की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला फिलहाल संदिग्ध है और पुलिस जांच में जुट गई है।
मकान मालिक ने बताया कि उसकी बेटी निष्ठा बत्तरा की शुक्रवार को शादी थी और बारात महेश नगर के गगन बैंकेट में आई थी। बारात आने के बाद पूरा परिवार और रिश्तेदार साढ़े 9 बजे बैंकेट हॉल में आ गए थे। रात भर शादी का समारोह हुआ और सुबह बेटी को विदा करने के बाद पूरा परिवार सुबह करीब पांच बजे वापस लाल कुर्ती पहुंचा। घर पहुंचने के बाद उसकी पत्नी कविता और उसकी पत्नी की सहेली भावना ने घर के मुख्य गेट का ताला खोला। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में चले गए। उसकी पत्नी की सहेली भावना पहली मंजिल पर पहुंची तो उसने बताया कि कमरे और अलमारी के ताले टूटे पड़े हैं। इसके बाद सभी लोग आनन-फानन में छत पर पहुंचे तो देखा कि दूल्हन, उसके दामाद, बेटी और उसकी पत्नी के जेवरात समेत कीमती सामान गायब था। इस घटना के बाद मामले की सूचना लाल कुर्ती चौकी पुलिस को दी गई। इसके अलावा मकान मालिक ने अपने स्तर पर मामले की पूछताछ अपने रिश्तेदारों के साथ-साथ सगे संबंधियों से भी कर दी है लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर से चोर उसके दामाद हन्नी सचदेवा और बेटी आस्था बत्तरा का 10 तोला सोने का सैट, एक घड़ी, एक 6 ग्राम सोने की टॉप्स की जोड़ी, न्यूजीलैंड की 2806 डॉलर करंसी, स्मार्टफोन, दूल्हन निष्ठा का साढ़े 3 ग्राम सोने का सैट और एक जोड़ी टॉप्स और पत्नी कविता का सवा दो तोले सोना का सेट चोरी था। इसके अलावा एक थैली में एक लाख 25 हजार रुपये की नकदी भी थी जो गायब है। लाल कुर्ती चौकी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।