फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   They had come from 1600 km away to work, flood like conditions destroyed everything

Ambala News: 1600 किमी दूर से मेहनत-मजदूरी करने आए थे, बाढ़ जैसे हालातों ने सब तबाह कर दिया

Sun, 07 Sep 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 07 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
They had come from 1600 km away to work, flood like conditions destroyed everything
अंबाला छावनी में टांगरी बांध किनारे कीचड़ से सनी न्यू टेगोर नगर की गली। संवाद
अंबाला। 1600 किमी दूर बिहार से अंबाला में मेहनत-मजदूरी करने के लिए आए थे और टांगरी बांध किनारे न्यू टैगोर नगर में मकान किराए पर लिया था ताकि दो पैसे बचाकर घर भेज सकूं, लेकिन टांगरी में आए पानी ने सब कुछ तबाह कर दिया। घर का पूरा सामान खराब हो गया है और अब तन ढकने के लिए कपड़े भी दूसरों से मांगने पड़ रहे हैं। यह पीड़ा टांगरी बांध किनारे रहने वाले पीड़ितों ने सुनाई जोकि कभी कीचड़ से सनी गलियों व घर को देख रहे थे तो कभी भोजन व अन्य सामान के लिए अन्य लोगों पर निर्भर नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

पिछले 10 से नहीं गए काम पर
बाढ़ जैसे हालात के कारण पिछले 10 दिनों से काम पर नहीं गए हैं। ठेकेदार ने भी काम से निकाल दिया है और बोला है कि कहीं दूसरी जगह काम देख लो। इस कारण पिछले रुपये भी अटक गए हैं। गांव से पत्नी का फोन आया है और पैसे मंगवाए हैं, अब कहां से दूं, कुछ समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन

लाल मोहन सिंह।

जेब में नहीं फूटी कौड़ी
जलभराव से हालत खराब हो गई है। घर में जो सामान था, वो खराब हो गया है। न आटा बचा है और न चावल। टांगरी बांध किनारे सड़क पर डेरा डाले हुए हैं। कोई आता है तो उसी से खाना-पानी लेकर काम चला रहे हैं। ऐसा कब तक चलेगा, कुछ कहा नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार।

न खाना, न पानी
मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहे थे। लेकिन पिछले हफ्ते से सामान और बच्चों को बचाने में जुटे हुए हैं जो जमापूंजी थी वो खत्म हो गई है। राशन वाले ने भी उधार के चक्कर में सामान देने से इन्कार कर दिया है। ऐसे में अगर कुछ राशन मिल जाता तो काफी मदद हो जाती।
मोहन लाल।

कोई आर्थिक मदद नहीं
वर्ष 2023 में भी ऐसी ही बाढ़ का मंजर देखने को मिला था। अब भी पांच से छह फुट तक पानी घर के अंदर आ गया था। बेड, सोफे, कूलर सहित अन्य काफी सामान खराब हो गया है जोकि अब बाहर ही फेंकना पड़ेगा। पहले भी सरकार ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया था जोकि आजतक पूरा नहीं हुआ।
गुरदेव सिंह।

सेक्टर 9 से मदद के लिए पहुंचे लोग
जलभराव से पीड़ितों के लिए संस्थाएं तो आगे आ रही रही हैं, वहीं कुछ लोग अपने खर्च से लोगों को खाना खिलाने के लिए पहुंच रहे हैं। टांगरी बांध के नजदीक रविवार को अंबाला सिटी के सेक्टर 9 से महिलाओं सहित पुरुषों का जत्था पहुंचा। यहां उन्होंने पहले पूरी-आलू का लंगर वितरित किया, वहीं कड़ी-चावल भी मौके पर ही तैयार दिए ताकि स्थानीय लोगों को खाने-पीने की समस्या न रहे, इसके अलावा भी कुछ लोगों ने अपने स्तर पर जूस और अन्य खाद्य पदार्थों को वितरित किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed