फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There will be competition for admission in Computer, MLT and Pharmacy

Ambala News: कंप्यूटर, एमएलटी और फार्मेसी में रहेगी दाखिले की होड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
There will be competition for admission in Computer, MLT and Pharmacy
शहर का कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान। संवाद
अंबाला सिटी। मई माह में ही दसवीं का परीक्षा परिणाम आने पर कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले शुरू होंगे। संस्थान की 480 सीट पर यह दाखिले होंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में भी दाखिले होंगे। दाखिले को लेकर संस्थान में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। शुक्रवार तक यह पंजीकरण 62 से ऊपर हो चुका था। इस संस्थान में कंप्यूटर, एमएलटी और फार्मेसी डिप्लोमा में दाखिले को लेकर कड़ा मुकाबला रहता है।
विज्ञापन


इस सप्ताह होगा शेड्यूल जारी

दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आने पर ही संस्थान में आवेदन प्रक्रिया के लिए शेड्यूल जारी हो जाता है। आवेदन के बाद यह दाखिला प्रक्रिया जुलाई तक भी चलती है। आवेदन लेने के बाद में काउंसलिंग से दाखिला प्रक्रिया होगी। इस संस्थान में दाखिले के लिए प्रदेशभर से अभ्यर्थी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान से एमएलटी विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि अभी दाखिले का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। दाखिले के लिए छात्राओं का ऑफलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। संस्थान में करीब 62 छात्राओं ने अपना पंजीकरण करवाया है। इन छात्राओं को शेड्यूल जारी होने पर सूचित किया जाएगा।

ब्रांच सीट

कंप्यूटर 120

इलेक्टिॉनिक व कम्युनिकेशन 60

ऑफिस मैनेजमेंट व कंप्यूटर एप्लीकेशन 60

लाइब्रेरी व इंफॉर्मेशन साइंस 30

फाइनेंस अकाउंट्स व अकाउंटिंग 60

मेडिकल लैब टेक्नीशियन 60

फार्मेसी 60

बैंकिंग फाइनेंस सर्विस 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed