{"_id":"683a16c5505b3f59e304f29c","slug":"there-will-be-a-complaint-about-removing-the-board-from-the-ice-factorys-land-ambala-news-c-36-1-amb1001-143605-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बर्फखाने की जमीन से बोर्ड हटाने की होगी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बर्फखाने की जमीन से बोर्ड हटाने की होगी शिकायत
विज्ञापन
अंबाला छावनी में बर्फखाने की जमीन पर नहीं लगा बोर्ड। संवाद
अंबाला। बर्फखाने की जमीन से सरकारी बोर्ड हटाने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंपी जाएगी, जिससे कि उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रविंदर नरवाल ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर यह प्रक्रिया शुरू की है। बर्फखाने से संबंधित जो भी दस्तावेज उनके पास हैं, उनकी जांच-पड़ताल शुरू की है, जिससे कि मामले की पैरवी करने के लिए दस्तावेज तैयार किए जा सकें।
नहीं लगा बोर्ड
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने बर्फखाने की जमीन से बोर्ड गायब होने के मामले में संबंधित कर्मचारी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि दो दिन बीत जाने के बाद भी क्यों नया बोर्ड नहीं लगाया गया। हालांकि शुक्रवार शाम तक भी बोर्ड नहीं लग पाया था। इसका कारण बोर्ड का तैयार नहीं होना बताया गया।
पांच एकड़ जमीन पर कब्जे की कोशिश
बर्फखाना में पांच एकड़ जमीन पर कब्जे के लिए जोर-आजमाइश जारी है। एक पक्ष बेशक इस पर अपना दावा ठोक रहा है, वहीं प्रशासन इसे राज्य सरकार की मलकीयत बता रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर अब एसडीएम ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। कोर्ट में पैरवी को लेकर भी रुपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।