फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There was talk of sending agent from Germany, America was sent illegally, after being in jail for many months, returned to his native country

एजेंट से जर्मनी भेजने की हुई थी बात अवैध तरीके से भेज दिया अमेरिका, कई महीने जेल में रहने के बाद हुई वतन वापसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
There was talk of sending agent from Germany, America was sent illegally, after being in jail for many months, returned to his native country
गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर रविवार को फरियादियों का तांता लगा रहा। दिनभर विज ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अब लोग उन्हें ई-मेल पर भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं। जनता दरबार में रविवार को भी फरियादियों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिली। विज ने कहा कि जो लोग अपनी शिकायत लेकर उसके पास नहीं आ सकते, वे उसे अपनी शिकायत ई-मेल से भेज सकते हैं।
विज्ञापन

करनाल जिले के गांव खेड़ी मान सिंह के बलिंद्र सिंह ने विज को दी शिकायत में बताया कि उसने रमेश उर्फ बिल्लू के खिलाफ आय से अधिक संपत्ती जुटाने की शिकायत की थी। उसने शिकायत में यह भी बताया था कि बिल्लू ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से वर्ष 1996 में सरकारी नौकरी हासिल की थी लेकिन बाद में उसे नौकरी से निकाल दिया गया। बलिंद्र ने बताया कि उसने मेेरे माता-पिता से फर्जी हस्ताक्षर करवाकर मुझे बेदखल कर दिया है। अब उसे जाने का खतरा है। शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। सोनीपत के हसनपुर निवासी संजीव ने बताया कि वर्ष 2018 में उसने डीसी से आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी थी लेकिन कुछ नहीं मिला। संबंधित कर्मचारी के खिलाफ उसने कार्रवाई की मांग की है। इसी तरह कैथल के घेरडू गांव के राजबीर ने शिकायत में कहा है कि वह बेरोजगार युवक है और उसे जर्मन व अमरीका में भेजने का झांसा देकर गांव कौल के एंजेट ने उससे लाखों रुपये हड़प लिये। पहले उसे जर्मन भेजने का सपना दिया गया। इसके बाद उसे अवैध रूप से अमरीका भेजे दिया। वहां उसे जेल भी जाना पड़ा। किसी प्रकार स्वदेश लौटने पर उसने सीएम विडो पर भी शिकायत की। वर्ष 2018 में पुलिस में केस भी दर्ज करवाया लेकिन पुलिस ने आरोपियों को काबू नहीं किया। भिवानी के मनजीत ने भैंस चोरी के मामले में आरोपी को पकडक़र पुलिस के हवाले किए जाने पर भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने बारे में शिकायत की। गांव सिंघाणी के रमेश कुमार ने रास्ते पर अवैध कब्जा हटवाने बारे, हिसार के रामदिया ने अपने लड़के विक्रम को होमगार्ड में दोबारा लगवाने के लिए पैसों की मांग किए जाने बारे शिकायत की। करनाल के गांव बड़थल के चमेल सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी 13 फरवरी 2005 में शमशेर वासी गांव कमालपुर गादियान जिला करनाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। जुलाई 2019 में मेरी बेटी के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने इतनी अधिक मारपीट की कि उसकी मृत्यु हो गई जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में भी की थी, इस बारे मे एक लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक करनाल को भी अगस्त 2019 में दी थी। जिसकी तफतीश डीएसपी इंद्री द्वारा की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि डीएसपी द्वारा तफतीश सही प्रकार से नहीं की गई। उन्होंने शिकायत में कहा है कि इस सारे मामले की दोबारा से जांच करवाकर आरोपित लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। फरीदाबाद के शॉप की पर्स खोखा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रधान कृष्ण अदलक्खा के नेतृत्व में गृहमंत्री को एक शिकायत देकर आरोप लगाया कि फरीदाबाद के एनएच-वन मार्किट स्थित पुरानी सब्जी मंडी एरिया के दुकानदारों को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद अभी तक दुकानें आबंटित नहीं की गई है। प्रवीन कुमार वासी गांव सिंघाना जिला जींद ने अपनी शिकायत में कहा कि वह सफीदों के हैफेड गोदाम में चौकीदार का काम करता है जिसे 1 फरवरी 2020 को चौकीदार पद से हटा दिया है। उसने कहा कि वह एसआईएस सिक्योरिटी में रजिस्ट्रेशन नंबर के अंदर नौकरी करता है। धमकी देकर उसे जबरन नौकरी से हटा दिया गया है। शिकायत में हैफेड गोदाम के इंस्पेक्टर और मैनेजर पर हेराफेरी का कथित आरोप लगाकर लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया। इसी प्रकार जिला करनाल से नेताजी सुभाष मार्केट एसोसिएशन के प्रधान हंसराज व अंकुश ने नगर निगम द्वारा दुकानदारों को एनहांसमेंट की राशि अधिक जारी किए जाने बारे सम्बन्धित अधिकारियों को इस बारे अवगत करवाये जाने पर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, मीडिया को-ऑर्डिनेटर विजेन्द्र चौहान, कमल किशोर जैन, राजीव डिंपल कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed