फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There was silence at some booths and hustle bustle at others

Ambala News: किसी बूथ पर सन्नाटा तो कहीं रही चहल पहल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
There was silence at some booths and hustle bustle at others
अंबाला। छावनी के 32 वार्ड में रविवार को नगर परिषद के चुनाव हुए इस दौरान अधिकतर वार्ड में बने बूथ पर कम मतदाता नजर आए और कर्मचारी मतदाताओं की इंतजार करते रहे। कुछ वार्ड ऐसे भी थे। जहां पर मतदाताओं की चहल पहल रही। जहां पर महिला और पुरुष मतदाता लाइन में बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

इन बूथों पर रहे कम मतदाता
सुबह से लेकर दोपहर तक अधिकतर बूथों पर कम ही मतदाता नजर आए, कुछ बूथ तो ऐसे थे जहां पर कोई थी मतदाता ही नहीं था और कर्मचारी मतदाताओं की इंतजार करते नजर आए। रंगिया मंडी प्राथमिक पाठशाला बूथ नंबर 109 में सुबह से कम मतदाता लाइन में लगे रहे थे। इसी तरह से नन्हेड़ा स्थित प्राथमिक पाठशाला में बूथ नंबर 95 पर इक्का दुक्का ही मतदाता आ रहे थे। इसके साथ ही घसीटपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बूथ नंबर 97 पर भी कम मतदाता थे। वहीं छावनी के बीसी बाजार स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बूथ नंबर 72,73 और 74 में भी कम मतदाता नजर आए।
विज्ञापन

इन बूथों पर रही चहल पहल
नगर परिषद के चुनाव में कुछ बूथ ही ऐसे थे जिन पर चहल पहल रही और मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में खडे़ रहे। छावनी के रंगिया मंडी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह से हीं लंबी लाइन लगी रही जो शाम तक रही। इसी तरह से शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चहल पहल रही और मतदाताओं की लाइन देखने को मिली। इसके बाद हाउसिंग बोर्ड कालोनी के सामुदायिक भवन में बूथ नंबर 125 और 126 में मतदाता लाइनों में नजर आए। इसके अलावा छावनी के रामबाग रोड स्थित विवेकानंद पाठशाला और रामबाग रोड के सरकारी स्कूल में मतदाता कतार में खडे़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed