फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There was no pen down strike in civil hospitals.

Ambala News: नागरिक अस्पतालों में नहीं हुई पेन डाउन हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
There was no pen down strike in civil hospitals.
अंबाला। एसएमओ की सीधी भर्ती के लिए एक्शन कमेटी फॉर एजिटेशन के आह्वान पर दो घंटे की पैन डाउन हड़ताल का अंबाला में कोई असर देखने को नहीं मिला। कैंट व सिटी में किसी भी डॉक्टर ने हड़ताल कर रोष नहीं जताया। ओपीडी, आईपीडी सहित सभी सेवाएं सुचारू रूप से चली। सभी डॉक्टरों ने ओपीडी में बैठकर मरीजों को जांचा। जबकि डॉक्टरों का कहना था कि उनकी तरफ से कोई मांग नहीं है न ही कोई विरोध किया जा रहा है। बता दें कि एक्शन कमेटी फाॅर एजिटेशन की तरफ से हरियाणा सरकार एसएमओ की सीधी भर्ती करने की प्रक्रिया को गलत बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पदोन्नति पाने वाले डॉक्टरों के साथ भविष्य से खिलवाड़ है। अंबाला सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल का कहना है कि अंबाला में किसी तरह की कोई सेवाएं प्रभावित नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed