फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There was a ruckus on the Shambhu border from morning till evening, a grand welcome to the BKU state president in Mohra

शंभू बॉर्डर पर सुबह से शाम तक रही धूम, मोहड़ा में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus on the Shambhu border from morning till evening, a grand welcome to the BKU state president in Mohra
अंबाला के शंभू बॉर्डर स्थित ट्राले पर नाचते किसान। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। शंभू बॉर्डर सहित मोहड़ा में भी किसान काफी उत्साहित दिखाई दिए। दोपहर 11 बजे से फतेह मार्च के अंबाला पहुंचने का किसानों का इंतजार शाम 6 बजे खत्म हुआ। जैसे ही फतेह मार्च अंबाला पहुंचा फूलों और रंगों की बारिश के साथ मार्च का स्वागत किया गया। इस दौरान सभी किसानों ने किसान मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। इससे सारा मोहड़ा नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों व अन्य संस्थाओं से पहुंचे सदस्यों ने भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी सहित भाकियू अंबाला मलकीत सिंह, उप प्रधान गुलाब सिंह व अन्य पदाधिकारियों को सरोपा भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि यह उनकी बहुत बड़ी जीत है। इस जीत को उन्होंने सरकार से छीना है और भविष्य में भी अगर कहीं सरकार किसानों पर अत्याचार करती है तो दोबारा से आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेंगे। इस दौरान विभिन्न संगठन पदाधिकारियों व किसानों सहित अन्य भाकियू पदाधिकारियों ने विचार रखे। उन्होंने किसानों की इस बड़ी जीत की बधाई दी। इसके बाद यह मार्च शंभू बॉर्डर की ओर रवाना हुआ। यहां भी मार्च का भव्य फूलों की बारिश के साथ स्वागत किया। सभी आंदोलन में भाग लेने वाले किसानों को सरोपा भेंट कर उन्हें भी जीत की बधाई दी और भविष्य में भी किसानों के हकों के लिए संघर्ष करते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शंभू बॉर्डर पर कंवर ग्रेवाल ने किसानों का बढ़ाया उत्साह
देर शाम शंभू बॉर्डर पर पहुंचे पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल ने किसानों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा आंदोलन के शुरुआत से ही साथ है। दोनों का एका ही इस आंदोलन को सफल बना सका है। इससे पहले कोई ही ऐसा आंदोलन नहीं रहा होगो जो इतना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ हो। उम्मीद है कि आगे भी हरियाणा और पंजाब ऐसे ही आगे बढ़ते हुए देश की तरक्की में अपना पूरा योगदान देगा। इस दौरान उन्होंने आंदोलन में जान गंवाने वाले सभी किसानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोल और डीजे पर थिरकते रहे किसान
दिनभर किसानों ने किया डांसदिनभर शंभू बॉर्डर पर मोहड़ा में ढोल और डीजे पर युवा किसानों के साथ बुजुर्ग बच्चे व महिलाएं नृत्य करतीं रहीं। इस दौरान युवा किसानों ने खूब भंगड़ा डाला और जीत का जश्न मनाया। वहीं शंभू बॉर्डर पर दिल्ली से आने वाले किसानों के लिए विशेष रूप से व्यवस्था की गई। रविवार को भी लड्डू और केले वितरित किए गए। शंभू बॉर्डर पर व्यवस्था संभाल रहे वजिंद्र सिंह कंबोज ने बताया कि जब तक किसानों की वापसी चलती रहेगी तब तक उनका शंभू बॉर्डर पर लंगर जारी रहेगा।

जाम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
शंभू बॉर्डर सहित मोहड़ा पर भी जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान शंभू बॉर्डर पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। मगर इससे निपटने के लिए वहां पर पुलिस भी मौजूद दिखाई नहीं दी। वहां मौजूद किसान ने स्वयं ही व्यवस्था बनाने का प्रयास किया। मगर वाहनों की संख्या बहुत अधिक थी और वाहनों की रफ्तार बहुत अधिक धीमी थी। इस कारण कई प्रयासों के बाद भी जाम की स्थिति नहीं सुधरी और देर रात तक नेशनल हाईवे पर ऐसी ही स्थिति बनी रही। इस कारण वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। वहीं शाम के समय तो स्थिति और भी खराब हो गई और देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। इस कारण आम जन को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed