फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is no fodder in the cowsheds, our feelings are lacking

गोशालाओं में चारे की नहीं, हमारी भावनाओं की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
There is no fodder in the cowsheds, our feelings are lacking
प्रवचन करते संत। - फोटो : Ambala
नारायणगढ़। गो पर्यावरण और अध्यात्म चेतना महायात्रा का रविवार को शहजादपुर के कालड़ा मैदान में गो भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा में शामिल संतों ने बताया कि गो माता को राष्ट्र माता का सर्वोच्च स्थान दिलाने जन-जन के हृदय में गो माता के प्रति मातृत्व और देवत्व का भाव पैदा करने के उद्देश्य से यह यात्रा आरंभ हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वामी गोपालानंद सरस्वती के सानिध्य में चल रही यह यात्रा राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के अनेकों शहरों में गो माता के प्रति प्रेम जगा रही है। अब तक यह यात्रा हरियाणा प्रदेश के 17 जिलों को पार कर चुकी है और कुछ जिले ही शेष रह गए हैं। देश की गोशालाओं में चारे की कमी के बारे में बताते हुए महंत ने कहा कि चारे की नहीं, बल्कि हमारी भावनाओं की कमी है।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दानी सज्जन और गोशालाओं की देख-रेख करने वालों को चारे की कमी दूर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि गोशालाएं वृद्धाश्रम के समान हैं। इसलिए देश में गोशालाएं होनी ही नहीं चाहिए। 135 करोड़ की जनसंख्या होते हुए भी भारत देश की जनता 4-5 करोड़ गोवंश को नहीं संभाल सकती, यह बड़े शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि घर-घर में गाय माता हो और उसकी सेवा वृद्ध माता-पिता के समान हो तो ही गाय सुरक्षित रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गो माता की सेवा से मिलता सुख
संतों ने कहा कि यदि हम अपने आने वाले समय को सुखी देखना चाहते हैं तो हमें गो माता को सुखी रखना होगा। इसके अतिरिक्त ब्रह्मांड में कोई भी ऐसा संसाधन नहीं है जो हमें सुखी रख सके। इस अवसर पर आसपास क्षेत्र के सैकड़ों गो भक्त उपस्थित रहे और सारा क्षेत्र गो माता के जयकारों से गूंज उठा।

प्रवचन सुनते गो भक्त ।

प्रवचन सुनते गो भक्त ।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed