फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is no attendant in the library, students are marking their attendance in the register themselves.

Ambala News: पुस्तकालय में नहीं अटेंडेंट, छात्र खुद ही रजिस्टर में लगा रहे हाजिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
There is no attendant in the library, students are marking their attendance in the register themselves.
छावनी की सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी परिसर में वाटर कूलर से फर्श पर बिखरा पानी। संवाद
- वाटर कूलर से निकल रहा पानी फर्श पर बिखर रहा, शौचालय से गायब टूंटी और सफाई व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन में चल रही सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। हालात यह हैं कि लाइब्रेरी में कोई अटेंडेंट तक तैनात नहीं है जिसके चलते छात्र खुद हाजिरी रजिस्टर भर रहे हैं। लाइब्रेरी में कदम रखते ही अव्यवस्थाएं नजर आती हैं। छात्र टूटी कुर्सियों पर बैठ रहे हैं, जिनके कवर फटे हुए हैं और डेस्क की प्लाई भी उखड़ चुकी है।
खिड़कियों पर पर्दे न होने के कारण धूप सीधे छात्रों की मेज तक आती है, जिससे पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होती है। डिजिटल युग में यहां लगा ब्रॉडबैंड भी दम तोड़ रहा है, इंटरनेट की कम स्पीड के कारण नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को ऑनलाइन सामग्री जुटाने में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गंदा पानी फर्श पर बह रहा
पेयजल के लिए दो वाटर कूलर लगाए गए हैंं। इनका गंदा पानी फर्श पर बहता रहता है। इससे फिसलन का डर बना रहता है। पास ही लगे आरओ सिस्टम पर जाले लग रहे हैं। सबसे दयनीय स्थिति शौचालयों की है, जहां वॉशबेसिन से टोंटी गायब हैं और गंदगी का अंबार लगा है। नियमित सफाई न होने से परिसर में दुर्गंध फैली रहती है। लाइब्रेरी में एयर कंडीशन की अभी सर्विस तक नहीं कराई गई है और न ही सामान रखने के लिए लॉकर्स की सुविधा उपलब्ध है। एक निरीक्षण कमेटी का गठन हो जो समय-समय पर व्यवस्थाओं की जांच करे। पर्दे लगाए जाएं। सफाई व्यवस्था और इंटरनेट स्पीड में सुधार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से लाए पानी

अंबाला सिटी निवासी हरप्रीत ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करते हैं और दो से तीन घंटे तक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। कई बार वाटर कूलर खाली रहता है। पीने का पानी नहीं मिलता। दो दिन तक पानी बाहर से लाए थे।
एसएससी की तैयारी कर रहे

छावनी निवासी आशीष ने बताया कि वह एसएससी की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वह सुबह दस बजे लाइब्रेरी में आते हैं, शाम पांच बजे तक तैयारी करते हैं। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में कोई अटेंडेंट ही नहीं बैठता। हम खुद आते हैं और रजिस्टर में एंट्री करते हैं।
टूटी हैं कुर्सियां

छावनी निवासी शिवम ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैंं। इसके लिए सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक तैयारी करते हैं, यहां पर कुछ कुर्सियां टूट रही हैं। खिड़कियों पर पर्दे न होने से सीधी धूप मेज पर आती है।
धीमा है वाई-फाई
छात्र गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आजकल ज्यादातर पढ़ाई ऑनलाइन और वीडियो लेक्चर से होती है, लेकिन यहां का वाई-फाई इतना धीमा है कि पेज लोड होने में ही काफी समय लगता है। मजबूरी में कई बार अपने मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करना पड़ता है।

आरओ में फैली गंदगी

बराड़ा निवासी विशाल ने बताया कि शौचालय की स्थिति ठीक नहीं है, न तो वहां सफाई होती है, वॉशबेसिन से एक टोंटी गायब है। वाटर कूलर का गंदा पानी फर्श पर जमा रहता है, आरओ पर जाले लग रहे हैं।

लाइब्रेरी में अव्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण कराया जाएगा और जो कमियां हैं उन्हें दूर कराया जाएगा।
- देसराज बाजवा, प्राचार्य, राजकीय पीजी कॉलेज, छावनी।

छावनी की सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी परिसर में वाटर कूलर से फर्श पर बिखरा पानी। संवाद

छावनी की सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी परिसर में वाटर कूलर से फर्श पर बिखरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed