फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is corruption in every brick of the corporation, I will attack corruption in the next term: Mayor

निगम की ईंट-ईंट में गड़बड़ी, अगले कार्यकाल में करूंगी भ्रष्टाचार पर चोट : मेयर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
There is corruption in every brick of the corporation, I will attack corruption in the next term: Mayor
- महापौर सैलजा संदीप सचदेवा ने अपने कार्यकाल की गिनवाई उपलब्धियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मेयर सैलजा संदीप सचदेवा का 10 महीने का कार्यकाल मंगलवार को खत्म हो गया। मेयर सचदेवा ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन मंगलवार को अपने 10 महीने के कार्यों के बारे में जानकारी दी। मेयर ने कहा कि नगर निगम में घूमकर अगर किसी सीट पर जाकर फाइल को उठाकर देख लिया जाए तो उनमें भ्रष्टाचार मिलेगा। निगम की ईंट-ईंट में भ्रष्टाचार है, मेरा अगला कार्यकाल भ्रष्टाचार पर चोट करने वाला होगा। मेयर ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार से जुड़े पांच बड़े मामले उठाए। इनमें एनडीसी के नाम पर लूट, कचरे में गड़बड़ी, तेल घोटाला, जमीनों के घोटाले आदि शामिल रहे। हालांकि इन मामलों में उच्च स्तर से अपेक्षाकृत कार्रवाई देखने को नहीं मिली। वहीं हाउस की बैठक न होने पर मेयर ने कहा कि उन्होंने बहुत कोशिश की मगर अफसरशाही ने बैठक होने ही नहीं दी।
उपलब्धियां : 10 महीने के कार्यकाल में ये कार्य किए
उनके कार्यकाल में कई अहम कार्य हुए। स्वामित्व योजना के तहत 23 हजार 800 परिवारों को लाल डोरा के तहत प्रमाणपत्र मिलेगा। 600 सफाई कर्मचारियों की मांग सरकार को भेजी गई, लावारिस कुत्तों की नसबंदी के लिए शेल्टर बनाने के लिए टेंडर लगवाया गया, डंगडेहरी गांव में गोशाला के निर्माण के लिए 4.50 करोड़ रुपये जारी करवाए, बरसाती पानी निकासी के लिए टीपीएस व नालों का निर्माण, नालों की सफाई, नई स्ट्रीट लाइट लगवाई गई। सामुदायिक भवन में एसी लगवाए गए। सड़कों के 300 से ज्यादा टेंडर लगवाएं। पार्कों में सिंथेटिक ट्रैक बनेंगे। नालों पर जालियां लगवाई गई।
विज्ञापन

मलाल : भ्रष्टाचार पर पूरी तरह नहीं लगा पाईं रोक
मेयर ने कहा कि 10 महीने का कार्यकाल संतोषजनक रहा। धरातल पर उतरकर चुनौतियों के बीच उन्होंने कार्य किया। उन्होंने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए कार्य किया, लेकिन वह पूरी तरह भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगा पाईं। इसका उनको मलाल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य : दोबारा मौका मिला तो अगले कार्यकाल में बदलेंगे तस्वीर
मेयर सैलजा सचदेवा ने अपने अगले कार्यकाल पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह पार्टी तय करती है कि किस कार्यकर्ता को कहां भेजना है, अगर उनको दोबारा मौका मिला तो वह शहर की तस्वीर बदलेंगे और निगम को भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed