फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is a possibility of dense fog in the next five days, visibility can be up to 50 meters.

Ambala News: अगले पांच दिनों में काफी घना कोहरा छाने की संभावना, 50 मीटर तक रह सकती है दृश्यता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of dense fog in the next five days, visibility can be up to 50 meters.
अंबाला सिटी। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन में अत्यधिक घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है। ऐसे में शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में घना कोहरा छा सकता है। अत्यधिक घना कोहरा छाने से दृश्यता 50 मीटर तक रह सकती है। वहीं, शुक्रवार को दिन में बादल छा गए। जिससे दिन में ही ठंड बढ़ गई। थोड़ी देर बाद धूप निकलने से राहत भी रही, लेकिन शाम होते ही ठंड ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को भी बादल छाने की संभावना है। उत्तर भारत में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। बादल छाने से तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र से वैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को दिन में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बादल छाने की संभावना है।
विज्ञापन

जिससे तापमान में एक-दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है। रविवार के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। अगले पांच दिनों में अत्यधिक घना कोहरा छा सकता है। घना कोहरा में 200 से 500 मीटर की दृश्यता रहती है, जबकि अत्यधिक घना कोहरा छाने से दृश्यता 50 मीटर तक रह जाती है। शहर की बजाए ग्रामीण क्षेत्र में खुली जगह में अत्यधिक घना कोहरा छा सकता है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में पहाड़ों में बर्फबारी होने से अंबाला समेत मैदानी इलाकों में और ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में 23 दिसंबर को आंशिक बादलवाई की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार कृषि मौसम विज्ञान विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 24 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 दिसंबर रात्रि व 23 दिसंबर के दौरान राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने और हवाएं चलने व कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मौसम परिवर्तनशील रहने से इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावना है। इसके बाद मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावित है।

आगे ऐसा मौसम रहने की संभावना

-23 दिसंबर को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना। अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

-24 दिसंबर को घना कोहरा छाने के साथ बादल होने की संभावना। अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

-25 दिसंबर को मौसम साफ रहने की संभावना। अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

-26 दिसंबर को बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना।



11 वर्ष में दिसंबर में ऐसा रहा तापमान

वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

2011 25.2 2.3

2012 25.6 5.8

2013 24.6 3.7

2014 27.2 3.5

2015 25.7 5.2

2016 27.5 6.6

2017 26.4 6.1

2018 25.2 3.7

2019 23.9 2.7

2020 26.7 3.3

2021 26.9 4.5

2022 26.1 4.6
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed