फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is a possibility of cold wave today and the chill will increase.

Ambala News: आज शीतलहर चलने की संभावना और बढ़ेगी ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of cold wave today and the chill will increase.
अंबाला छावनी में पड़ रही ठंड में ठिठुरते हुए अपने गंतव्य की और जाते लोग। संवाद
100 दर्ज किया गया एक्यूआई
विज्ञापन

- दिन और रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी, सुबह छाएगी हल्की धुंध

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। दिन और रात का तापमान कम होने से ठंड बढ़ रही है। बुधवार सुबह से शाम तक हवा चलने से ठंड का सामना करना पड़ा जिससे आवाजाही में लोगों को परेशानी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 5 दिसंबर तक शीतलहर यानि ठंडा दिन रहने की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। वीरवार को सुबह से शाम तक शीतलहर चल सकती है। वहीं, एक्यूआई 100 दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 7 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान 4 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 7 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की संभावना है, लेकिन 8 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed