फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is a conflict between farmers and administration over the drainage of rainwater

Ambala News: बरसाती पानी की निकासी पर किसान-प्रशासन में ठनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
There is a conflict between farmers and administration over the drainage of rainwater
अंबाला सिटी। अंबाला के निकटवर्ती गांव तेजामोहड़ी में पंचायती जमीन में बरसाती पानी छोड़ने के मामले को लेकर किसानों और प्रशासन में ठनती नजर आ रही है। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

इसी मामले के लिए तेजामोहड़ी गांव के किसान अमरिंद्र सिंह, गुरविंंद्र सिंह, सोहन सिंह और जसबीर सिंह अपने साथियों के साथ डीसी ऑफिस पहुंचे। किसानों ने यहां पर कष्ट निवारण समिति के नाम सीटीएम पूजा कुमारी को शिकायत सौंपी है। जिसमें किसानों ने कहा कि उनका पक्ष सुने बिना ही उनके खेतों में गंदा पानी छोड़ दिया गया। इससे कई एकड़ में गेहूं की फसल में पानी भर गया। इससे फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसान सोहन सिंह ने कहा कि उन्होंने पंचायती जमीन को ठेके पर लेकर गेहूं की फसल लगाई है। यह जमीन तीन से चार फुट तक गहरी है। इसलिए उन्होंने इस पर डोल बनाई है। बीते दिनों हुई बारिश के कारण तेजा गांव में स्थित पंचायती खेतों के पास बनी गोहर में पानी जमा हो गया था। इसे निकालने के लिए तेजा के किसान अपने स्तर पर पंप लगाकर पानी निकाल रहे थे, लेकिन बीते वीरवार को मोहड़ी गांव के किसानों की शिकायत पर एसडीएम दर्शन कुमार मौके पर पहुंचे और बिना उनका पक्ष सुने पानी को खुलवा दिया। इससे पानी उनके खेतों में भर गया। इससे करीब छह एकड़ गेहूं की फसल में पानी भर गया है। किसानों ने कहा कि वे अब इस मामले को लेकर कष्ट निवारण समिति के समक्ष अपनी शिकायत रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी का रास्ता रोक बनाई है मिट्टी की डोल
इधर एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि तेजा गावं की पंचायती जमीन को लेकर मोहड़ी के किसानों ने शिकायत दी थी। इसमें किसानों ने कहा था कि तेजा के किसानों ने पंचायती खेतों के आगे मिट्टी की डोल बनाई थी लिया है। जिससे बरसाती पानी की निकासी नहीं हो रही है। इसके बाद बीडीपीओ को इस बारे में कार्रवाई करने के लिए भी भेजा गया था, लेकिन डयूटी मैजिस्ट्रेट न होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई। इतना नहीं तेजा के किसानों ने लिखकर दिया था कि वे अपने स्तर पर ही डाेल को वहां से हटवा लेंगे। इसके बाद भी डयोल नहीं हटवाई गई। इसके कारण वीरवार को प्रशासन की ओर से कार्रवाई की है। इसमें थोड़ा सा हिस्सा ही हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed