फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is a competition to win medals in the sports mega event, players are busy in preparation

Ambala News: खेल महाकुंभ में पदक झटकने की होड़, तैयारी में जुटे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
There is a competition to win medals in the sports mega event, players are busy in preparation
अंबाला। जिलास्तरीय खेल महाकुंभ में महज पांच दिन का समय बचा है। खिलाड़ियों में पदक जीतने की होड़ है। ट्रायलों में चयनित होने वाले खिलाड़ी सुबह-शाम अभ्यास में जुटे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सालभर जमकर तैयारी की है और अब वे बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत पदक लेकर ही लौटेंगे।
विज्ञापन

उधर, मैदान में चयनित खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए भी कोच भी सुबह व शाम मैदान में खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखा रहे हैं। वह उन्हें खेल के साथ क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दे रहे हैं ताकि टीम का प्रदर्शन ओर बेहतर हो सके।
विज्ञापन

महाकुंभ में पदक लाने की इच्छा
हॉकी में पदक लाने के लिए सुबह व शाम कई घंटे तक मेहनत कर रही हूं। ट्रायलों में चयन के बाद बेहद खुशी है। अब खेल महाकुंभ में बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक हासिल करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिमरन, हॉकी खिलाड़ी
पूरा फोकस प्रेक्टिस पर
खेल महाकुंभ में अंबाला के लिए पदक लाना है। मेरे साथ-साथ पूरी टीम भी खूब मेहनत कर रही है। अब तैयारी पर पूरा ध्यान केंद्रित है।
मुस्कान, क्रिकेट खिलाड़ी

मौका है कुछ कर दिखाने का
महिला क्रिकेट टीम में सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अब मौका है कुछ कर दिखाने का, इसलिए सुबह शाम तैयार कर रही हूं।
हिमांशी, क्रिकेट खिलाड़ी
अबकी बार पूरी तैयारी
फेंसिंग में पहले भी पदक हासिल कर चुकी हूं लेकिन खेल महाकुंभ में पदक हासिल करने के लिए सालभर से इंतजार कर रही थी। अबकी बार पदक झटकने की पूरी तैयारी है।
परीसा, फेंसिंग खिलाड़ी
पदक हासिल करने के लिए रहेगा पूरा प्रयास
ट्रायल से पहले मन में चयनित न होने का डर था। चयनित होने के बाद वह दूर हो गया है। अब खेल महाकुंभ के प्रति उनका उत्साह ओर बढ़ गया है। इस बार पदक हासिल करने का पूरा प्रयास रहेगा।

दिपांशु, जूडो खिलाड़ी
पदक हासिल करना गोल
सुबह व शाम को मैदान में तैयारी करने का समय भी बढ़ा दिया गया है। पदक झटकना ही मुख्य लक्ष्य है और वो हासिल करना है।
तेजस, जूडो खिलाड़ी
खिलाड़ियों की खेल महाकुंभ के लिए पूरी तैयारी है। चुने गए सभी खिलाड़ी एक से बढ़कर एक है। खिलाड़ियों के स्टेमिना पर भी खास ध्यान है ताकि लंबा खेलकर वह मौका पाते ही सामने वाले पर अपना दांव लगाकर हरा सके।
सुरेंद्र, जूडो कोच अंबाला
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed