{"_id":"57cb1f174f1c1bd2352cc261","slug":"theif-gang-head-arrest-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह का मुखिया चढ़ा पुलिस के हत्थे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह का मुखिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए वन की टीम ने वाहन चोर गिरोह को काबू किया है। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह वाहनों को चुराता था और उनका स्क्रैप बनाकर बेच देते थे। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में इनसे और जानकारियां मिल सकती हैं।
पुलिस उपायुक्त अर्बन अंबाला डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि सीआईए-1 की विशेष पुलिस टीम ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी गैंग के मुखिया जगजीत सिंह निवासी गांव बलाना जिला अंबाला को गुप्त सूचना के आधार पर काबू कर लिया।
पूछताछ में आरोपी जगजीत सिंह ने अपने सहयोगियों गुरपाल सिंह उर्फ जसबीर उर्फ जस्सी निवासी गांव जनसुई, थाना नग्गल जिला अंबाला और परविंद्र सिंह ऊर्फ गोगड़ी निवासी गांव नन्यौला, जिला अंबाला के नाम बताए। आरोपी ने बताया कि वे चौपहिया, दोपहिया वाहन चुराते थे। इन गाड़ियों को सस्ते दामों पर गांव देवीगढ़ के कबाड़ी इंद्रजीत, पटियाला के रहने वाले बलविंदर सिंह तथा दुर्गा नगर अंबाला सिटी के रहने वाले रविंदर सिंह को बेच देते थे। आरोपियों के कब्जे से एक कार कटी हुई, एक कार का इंजन कटा हुआ, एक मोटर साइकिल व एक कार बरामद की जा चुकी है। मामले के अन्य दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी गाड़ियों को स्क्रैप बनाकर आगे बेच देते थे। फिलहाल बलविंद्र कबाड़ी वासी पटियाला व रविंद्र कबाड़ी वासी दुर्गानगर की तलाश की जा रही है।