Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Theft incidents increased in the district, five cases registered in one day

Ambala News: जिले में बढ़ी चोरी की घटनाएं एक दिन में पांच मामले दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Theft incidents increased in the district, five cases registered in one day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों से इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पहले चोरी के मामले में अंबाला छावनी के एन्क्लेव निवासी राजिंदर सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर को रात 8 बजे से 9 बजे के बीच दो बाइक सवार व्यक्ति ऑफिसर्स फ्लैट्स में घुस गए और एक फ्लैट से पानी के नल चोरी कर लिए। <

लेकिन आवाज लगाने पर वो बाइक व बैग को मौके पर छोड़कर भाग गए। इसी प्रकार दूसरे मामले में गांधी नगर निवासी नानक चंद ने बताया कि उनका एक मकान बैंक कॉलोनी में है और यहां बिजली का काम चल रहा है। आठ अक्तूबर को शाम 7:30 बजे वो मकान को ताला मारकर घर आ गए थे। अगले दिन जब सुबह 11 बजे मकान पर गए तो देखा कि बिजली की तारें चोरी हो गई थीं। तीसरे मामले में डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर बी निवासी राजेश बाम्बरी ने बताया कि 12 अक्तूबर को दोपहर 2:40 बजे दो व्यक्ति अलमारी ठीक करने के बहाने उनके घर में घुस आए और अलमारी के लॉकर में रखे एक जोड़ी सोने के कंगन, एक सोने का हार, एक जोड़ी कानों के झुमके व एक सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। चौथे मामले में अमेठी निवासी बलराम ने बताया कि वो परिवार सहित फडौली गांव में रहता है। 13 अक्तूबर को दोपहर लगभग दो बजे वो पत्नी सहित केसरी गांव गया था। करीब 1 घंटे बाद जब वो वापिस आए तो देखा कि अज्ञात व्यक्ति अलमारी में रखे दस हजार रुपये चोरी करके ले गया है। पांचवें मामले में सुंदर नगर निवासी दर्शनी देवी ने बताया कि वो आंगनबाड़ी केंद्र मोहड़ा में काम करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed