फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   theft from labore

चंडीगढ़ से पैदल लौट रहे प्रवासी मजदूरों से 4 युवकों ने हमला कर लूटे मोबाइल फोन व 4100 रूपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
theft from labore
लॉकडाउन की वजह से फैक्ट्री बंद होने के कारण चंडीगढ़ से पैदल ही लौट रहे प्रवासी मजदूरों से लूट हो गई। चार आरोपियों ने घेरकर इन मजदूरों से मोबाइल फोन व पैसे लूट लिए। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। उधर, पड़ाव पुलिस ने शिकायत आते ही संजीदगी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया। अभी दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की पहचान कर ली है। अब उनकी ठिकानों पर रेड की जा रही है। दरअसल करनाल के गांव मूनक वासी रोहित कुमार ने पड़ाव पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह चंडीगढ़ स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। उत्तरप्रदेश के एटा का कर्मबीर सिंह और सौरव तथा हरिनाथ भी उसके साथ काम करते हैं। लेकिन कोरोना की वजह से फैक्ट्री बंद हो गई है। वीरवार को वे पैदल ही चंडीगढ़ से घर के लिए निकले थे। वीरवार को रात करीब 12 बजे अंबाला कैंट में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उन्हें तीन-चार युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उन्हें सारा सामान उनके हवाला करने के आदेश दिए। आरोपी चारों युवकों के मोबाइल फोन के साथ 4100 रूपये भी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

एसएचओ अजायब सिंह ने बताया कि लूट की वारदात होने के तुरंत बाद ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। परिवादियों के बताए हुलिए के आधार पर डेहा कॉलोनी में सर्च अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान ही वारदात में डेहा मंडी के थापा बंधु नगर के नितिन उर्फ चाटु, राकेश व डेहा मंडी के ही मास का हाथ होने के पुख्ता सबूत मिले। इसी आधार पर पुलिस ने राकेश व नितिन को काबू कर लिया। जबकि थापा व मास अभी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed