फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Theft attempt in the company by breaking the shutter

शटर तोड़ कंपनी में चोरी का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Theft attempt in the company by breaking the shutter
अंबाला। इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट कंपनी में पांच युवकों ने लोहे की रॉड लेकर शटर तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। थाना नारायणगढ़ पुलिस ने कंपनी टीम लीडर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में चंद्र प्रकाश ने बताया कि वह कड़ासन का निवासी है और कालाआंब रोड स्थित इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट कंपनी में टीम लीडर के पद पर काम करता है। बीती मध्यरात्रि उनके कार्यालय में चोरी का प्रयास किया गया। चार से पांच लड़के रॉड लेकर ऑफिस के मेन गेट पर आए और शटर को तोड़ने की कोशिश की। उसी समय कंपनी की गाड़ी लोड लेकर आई तो अज्ञात लड़के लोहे की रॉड छोड़कर भाग गए। शिकायत के बाद थाना नारायणगढ़ पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed