फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The young man told Minister Vij that his wife died due to the negligence of the doctors.

Ambala News: मंत्री विज से युवक बोला-डॉक्टरों की लापरवाही से हुई पत्नी की मौत

Fri, 26 Sep 2025 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 26 Sep 2025 04:38 AM IST
सार

अंबाला के नागरिक अस्पताल के प्रसूति विभाग में लापरवाही से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से शिकायत की, जिस पर मंत्री ने जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन
The young man told Minister Vij that his wife died due to the negligence of the doctors.

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल के प्रसूति विभाग के डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही से जच्चा की मौत का मामला सामने आया है। इसका खुलासा वीरवार को अस्पताल में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करने पहुंचे ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के समक्ष पीड़ित परिवार ने किया।
मंत्री विज से मिलते ही मृतका का पति व उनकी बहन फूट-फूूट कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि स्टाफ की लापरवाही से दो बच्चियों के सिर पर मां का साया उठ गया। अंटाला गांव निवासी गौरव ने आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टर न होने पर चतुर्थी श्रेणी ने उनकी पत्नी उषा रानी की डिलीवरी की।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तुरंत पास खड़े सीएमओ डॉ. राकेश सहल को इस मामले की नेग्लिजेंसी बोर्ड से जांच करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर पर भी मामले की जांच करें। पीड़ित ने बताया कि 21 सितंबर को नॉर्मल डिलीवरी के बाद पत्नी को डॉक्टर ने रेफर कर दिया था। मुलाना सद्दोपुर में 22 सितंबर को मौत हो गई थी। पीड़ित गौरव ने आरोप लगाया कि नॉर्मल डिलीवरी से बच्ची ने जन्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद ही पत्नी का काफी खून बहने लगा। तभी स्टाफ बोल रही थी कि पेंटा छुट गया है। उसके बाद मरीज के हाथ डालकर पेंटा चेक कर रहे थे। इस बीच उषा की तबीयत बिगड़ती चली गई। बाद में स्टाफ ने बुलाकर बोला कि पत्नी को दौरा पड़ता है क्या। तभी मरीज की हालत नाजुक बताकर एमएम सद्दोपुर रेफर कर दिया। जहां पत्नी वेंटीलेटर पर थी। 22 सितंबर की सुबह डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। मंत्री विज से मिलते समय पीड़ित गौरव दोनों हाथ जोड़कर रोया और संबंधित स्टाफ पर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed