फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The young man sitting in the shop was stabbed with a knife

दुकान पर बैठे युवक को चाकू से गोदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The young man sitting in the shop was stabbed with a knife
नारायणगढ़। दुकान पर बैठे युवक को बाहर निकाल कर चाकू से गोदने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में उपचाराधीन है। घायल के बयान पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल युवक संदीप ने पुलिस को बताया कि वह काला आम्ब में मनी ट्रांसफर व मोबाइल की दुकान चलाता है। उसकी पत्नी के भाई ने काला आम्ब में 26 कमरे बनाकर प्रवासी मजदूरों को किराये पर दिए हुए हैं।
विज्ञापन

संदीप के अनुसार, उन कमरों के साथ लगते दूसरे कमरों में त्रिलोकपुर रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाला दलीप सिंह उर्फ सन्नी रहता है। वह प्रवासी मजदूरों के कमरों की ओर चक्कर काटता रहता था। उन्होंने उसे ऐसा करने से कई बार रोका। 11 जून को रात्रि लगभग 9:30 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान वहां दलीप सिंह आया और गालियां देनी शुरू कर दी। इसके उपरांत उसने गली में ले जाकर चाकू से मेरे पेट के दाहिनी ओर वार किया।
विज्ञापन

फिर मेरा सिर पकड़ कर दीवार पर मारा। इससे मेरे सिर व पेट में काफी चोटें लगी। शोर सुनकर मेरी पत्नी व अन्य लोग इकट्ठा हो गए। उन्हें देख दलीप वहां से भाग गया। उसे गंभीर घायलावस्था में मेरी पत्नी व अन्य लोगों ने नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद चंडीगढ़ सेक्टर 32 के अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पर वह अब भी उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed