फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The women's wing of the Bharat Parishad city branch is creating a distinct identity through social work.

Ambala News: भारत परिषद नगर शाखा की महिला विंग सामाजिक कार्य से बना रही अलग पहचान

Thu, 20 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 20 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The women's wing of the Bharat Parishad city branch is creating a distinct identity through social work.
शहर में भारत विकास परिषद नगर शाखा की महिला विंग के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। भारत विकास परिषद नगर शाखा की महिला विंग की ओर से महिलाओं के लिए कार्य कर रही है। शाखा महिला पदाधिकारी न केवल महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्य कर रही हैं, बल्कि उनके लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाते हैं ताकि वह दिनचर्या में व्यस्तता के साथ स्वस्थ रह सकें। यही नहीं परिषद सदस्यों की ओर स्कूलों में भी बच्चों के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। भारत विकास परिषद नगर शाखा की महिला एवं बाल विकास सहभागिता गतिविधि संयोजक मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि शाखा की ओर से महिलाओं और बच्चों से जुड़े समाज सेवा के कार्य समय-समय पर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



शेड्यूल बनाकर किया जाता है महिलाओं को जागरूक

महिला विंग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम के लिए शेड्यूल तैयार किया जाता है। इसके बाद महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम रखा जाता है, किसी विशेष त्योहार जैसे करवाचौथ और तीज पर भी महिलाओं के लिए कार्यक्रम किए जाते हैं। वहीं, महिला विंग की ओर से जरूरतमंद महिलाओं के सहयोग के लिए भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


बच्चियों में एनीमिया की जांच शिविर लगाए जा रहे
शाखा की महिला विंग की ओर से इस वर्ष 12 स्कूलों में करीब दो हजार बच्चों के दांतों की जांच कराई गई और उनको नि:शुल्क ब्रश और पेस्ट वितरित किया गया। इसके साथ ही 300 से अधिक बच्चियों में एनीमिया की जांच शिविर लगाए गए और पीड़ित बच्चियों को नि:शुल्क गुड़ और चने भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि परिषद के सभी परिवारों के साथ भजन संध्या और दिवाली पर श्रीराम पर प्रश्नोत्तरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में भारत विकास परिषद नगर शाखा की महिला विंग के पदाधिकारी। प्रवक्ता

शहर में भारत विकास परिषद नगर शाखा की महिला विंग के पदाधिकारी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed