फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The winner of multiplication table competition was honored by the Education Minister

Ambala News: पहाड़ा स्पर्धा के विजेता शिक्षामंत्री से सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The winner of multiplication table competition was honored by the Education Minister
पहाड़ा प्रतियोगिता के तीन विजेताओं को शिक्षा मंत्री ने प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। - फोटो : गुड फ्राइडे का संदेश देते पास्टर इंचार्ज .श्रीपाल।
अंबाला सिटी। लोकमान्य तिलक अंकनाद पहाड़े समावेशन प्रतियोगिता के तहत राज्य स्तर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने और अच्छा प्रदर्शन करने पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पानीपत के आर्य कॉलेज में प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बलदेव नगर के विद्यार्थी संगत सिंह ने प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। अभी वह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन में पढ़ रहे हैं। इसी तरह राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय केसरी से हरमन व राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर से वंशिका ने प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। यह विद्यार्थी इन्हीं जगहों वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में पढ़ रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने तीनों विद्यार्थियों को बधाई दी।
जिला गणित विशेषज्ञ और अंकनाद कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सुशील अरोड़ा ने पहाड़े समावेशन प्रतियोगिता एवं इस अंकनाद कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य एवं आधार था कि बच्चों को एक से 30 कक्षा तक गिनती, पाव व आधे के पहाड़े अच्छे से कंठस्थ हो, उजागर उच्चारण हो, अच्छा आत्मविश्वास हो और साथ ही बच्चा सफल ढंग से गणितीय समस्याओं व प्रश्नों को बिना कैलकुलेटर, बिना पेज व पेन के हल कर सके। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के संख्यात्मक और गणितीय कौशल का विकास करना रहा।
विज्ञापन

यह बोले अभिभावक : छात्र हरमन की माता सीमा रानी, छात्र सगत सिंह की माता जसप्रीत कौर एवं छात्रा वंशिका के पिता राकेश कुमार तीनों खुद भी इन बच्चों के साथ पानीपत गए और तीनों ने हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग के इस मुहिम को खूब सराहा और शिक्षा विभाग अंबाला का भी बहुत धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की बदौलत उन्हें भी हरियाणा के शिक्षा मंत्री से एक मंच पर खड़े होकर मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed