{"_id":"6909063b8fff1118ce086598","slug":"the-wedding-procession-was-taken-out-with-band-and-tulsi-marriage-was-performed-ambala-news-c-36-1-amb1002-152394-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बैंड बाजे के साथ निकाली बारात, तुलसी विवाह कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बैंड बाजे के साथ निकाली बारात, तुलसी विवाह कराया
विज्ञापन
महेश नगर स्थित पंच देव मंदिर में तुलसी विवाह के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। संवाद
अंबाला। श्री बालाजी महाराज का लाड़ला परिवर संस्था द्वारा आठवां तुलसी विवाह समारोह का आयोजन कच्चा बाजार में किया गया। संचालिका गुड्डू महाराज के नेतृत्व में बैंड बाजे के बाद शालिग्राम महाराज उपस्थित रहीं। वर पक्ष की तरफ से न्यायाधीश डॉ. नीलिमा शांगला तो कन्या पक्ष की तरफ से राजीव व पूजा गुप्ता उपस्थित रहे। यह बरात बैंड बाजों के साथ अंबाला कैंट के विभिन्न बाजार से होती हुई कच्चा बाजार स्थित श्री संकटमोचन बालाजी धाम में पहुंची। बरात में लोग झूमते हुए नजर आए। इसके बाद विधिविधान से तुलसी विवाह कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया शालिग्राम तीन से चार साल पहले माउंट एवरेस्ट से लेकर आया गया था। न्यायाधीश डॉ. निलिमा सांगला ने तुलसी विवाह की महत्ता बताई गई। कार्तिक मास काफी महत्वपूर्ण माह है।
पंच देव मंदिर में आयोजित हुआ तुलसी विवाह
महेश नगर स्थित पंच देव मंदिर में तुलसी विवाह समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मंदिर कमेटी व महेश नगर के निवासियों ने बढ़-चढकर भाग लिया। बलदेव राज शर्मा, सुषमा शर्मा, कुरुक्षेत्र से चंद्रमोलि गौड़, राज अरोड़ा व गुदगुदी जंक्शन के पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान लोगों को जलपान कराया गया।