फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The ward demarcation committee meeting was over in a short time and will be held again today.

Ambala News: वार्डबंदी समिति की बैठक कुछ ही समय में सिमटी आज फिर होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The ward demarcation committee meeting was over in a short time and will be held again today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम के चुनाव को लेकर वार्डबंदी समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय में गुरुवार दोपहर में हुई। यह बैठक ज्यादा लंबी नहीं चली, महज कुछ ही समय में बैठक सिमट गई। अब इस बैठक को दोबारा शुक्रवार सुबह 10 बजे रखा गया है।

इस बैठक में नगर निगम के अधिकारी अपनी पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे। वहीं, वार्डबंदी के लिए बनाई गई समिति में विपक्ष के पार्षद को शामिल न किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए। कांग्रेस ने इसे चुनाव चोरी करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस पार्षद अधिवक्ता मिथुन वर्मा ने कहा कि वार्डबंदी समिति में कांग्रेस पार्षद को शामिल नहीं किया गया है। गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में वार्डबंदी के लिए बैठक हुई थी। इस बैठक को शुक्रवार को दोबारा रखा गया है। वार्डबंदी को लेकर बनाई गई एडहॉक समिति को नियमानुसार नहीं बनाया गया है। इस समिति में विपक्ष कांग्रेस के पार्षद को शामिल नहीं किया गया है, इसलिए हाइकोर्ट में याचिका डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed