फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The wait is over, preparations are being made to give ownership rights to the shopkeepers

Ambala News: खत्म हुआ इंतजार, दुकानदारों को मालिकाना हक दिलाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, preparations are being made to give ownership rights to the shopkeepers
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। दुकानों के मालिकाना हक का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। नगर परिषद ने मालिकाना हक को लेकर ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। ड्राफ्ट के तहत दुकानों की रजिस्टरी से संबंधित पॉलिसी और खर्चे की जानकारी दर्ज की गई है, ताकि कलेक्टर रेट के हिसाब से यह प्रक्रिया शुरू की जाए।
इसके लिए नगर परिषद जल्द ही डिमांड लेटर तैयार करेगा और नियम पूरा करने वाले दुकानदारों को यह लेटर भेजा जाएगा। इसमें दुकान के किराए से संबंधित पूरी जानकारी दर्ज होगी। वहीं यह भी बताया जाएगा कि एकमुश्त राशि जमा करवाने का क्या प्रावधान और क्या समय सीमा रहेगी। दूसरी ओर, कैंट के एसडीएम सतेंद्र सिवाच ने बुधवार को नगर परिषद के प्रशासक का पदभार संभाल लिया है।
विज्ञापन


950 में से निकलेगी किसकी लॉटरी
नगर परिषद के अधीन लगभग 950 दुकानदार हैं। इनमें से कितने मालिकाना हक के नियमों को पूरा करने वाले हैं, यह आने वाले समय में नगर परिषद बताएगा। मौजूदा समय में जो नियम तय किया गया है, उसके आधार पर 20 साल पूरे करने वाले दुकानदारों को यह सुविधा मिलेगी। जिनके नाम पर नगर परिषद के किराए की पर्ची कट रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखा जाएगा अतिक्रमण
जिन दुकानदारों को मालिकाना हक की सुविधा दी जाएगी, उन दुकानों का पहले नप कर्मचारियों द्वारा मुआयना किया जाएगा कि वो दुकानें सरकार द्वारा जारी नियमों के तहत ही निर्धारित सीमा में बनी हुई हैं या नहीं। कहीं दुकानों के ईद-गिर्द अतिक्रमण तो नहीं है। रिपोर्ट मिलने के बाद दुकानों के मालिकाना हक से संबंधित प्रक्रिया आरंभ होगी।



दुकानों के मालिकाना हक को लेकर ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही दुकानदारों को डिमांड लेटर जारी कर दिया जाएगा। इसमें रजिस्टरी और रुपये से संबंधित जानकारी दी जाएगी। उम्मीद है कि आगामी दो-तीन दिन में यह कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी।
-जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed