{"_id":"68dc36e6cc669ded8a0c7b6c","slug":"the-villagers-demanded-from-the-deputy-commissioner-to-name-the-school-after-the-martyr-ambala-news-c-36-1-amb1002-150667-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ग्रामीणों ने उपायुक्त से बलिदानी के नाम पर स्कूल का नाम करने की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ग्रामीणों ने उपायुक्त से बलिदानी के नाम पर स्कूल का नाम करने की रखी मांग
Wed, 01 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला (शहजादपुर)। पतरेहड़ी में गांव मंगलवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। कई शिकायतों का समाधान वहीं पर कर दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बलिदानी नरेश कुमार की माता कमला देवी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उनके चरण छूकर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई मांगों एवं गांव के पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम बलिदानी नरेश कुमार के नाम पर करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों व आस पास की ग्राम पंचायतों ने विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 50 समस्याएं रखीं। जिनमें बिजली से संबंधित, बारिश के दौरान पानी की निकासी की समस्या एवं नाला निर्माण करवाने, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, नाजायज कब्जा हटवाने, परिवार पहचान पत्र में आय अधिक होने, बिजली का पोल एवं लाइन हटवाने, गली एवं नाला बनवाने, निशान देही आदि से संबंधित समस्याएं रहीं। उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन