फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The victim woman complained to the SP against the in-laws' side

ससुराल पक्ष के खिलाफ पीड़ित महिला ने एसपी को दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The victim woman complained to the SP against the in-laws' side
अंबाला सिटी। महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज व अन्य प्रकार से प्रताड़ित करने के मामले में एसपी को लिखित शिकायत दी है। शहर क्षेत्र के दुर्गा नगर की रहने वाली रजनी ने अपने पति पन्ना, ससुर राधेश्याम, सास कृष्णा रानी व मामा ससुर विजय कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रजनी ने बताया कि उसकी शादी 19 मई 2021 को पन्ना नाम निवासी रविदास माजरी शहर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने छोटी-छोटी बात को लेकर आए दिन मारपीट करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं आए दिन दहेज की मांग को लेकर व कुछ अन्य बातों को लेकर तंग करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर कुछ दिनों पहले वह अपने मायके लौट आई थी। ससुराल द्वारा तंग किए जाने की पूरी घटना उसने अपनी मां को बताई। पिता का साया सिर पर न होने के कारण वह 5 अप्रैल को अपनी मां के साथ ससुराल पहुंची। जहां उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको सीढ़ियों से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस कारण उसको चोटें भी आई। वह अपनी मां के साथ घर लौट आई। ससुराल पक्ष के लोग उसको घर में नहीं आने दे रहे हैं। पीड़ित रजनी ने एसपी अंबाला से गुहार लगाई कि ससुराल द्वारा प्रताड़ित किए जाने के पश्चात वह मानसिक रूप से परेशान चल रही है। पीड़ित ने एसपी अंबाला से अपील करते हुए कहा कि इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed