फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The vegetable market deteriorated in two days, the gate did not close at two o'clock, and the situation worsened due to the filth.

Ambala News: सब्जी मंडी की व्यवस्था दो दिन में बिगड़ी, दो बजे गेट नहीं हुआ बंद, गंदगी से बिगड़े हालात

Mon, 22 Dec 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 22 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The vegetable market deteriorated in two days, the gate did not close at two o'clock, and the situation worsened due to the filth.
अंबाला छावनी की सब्जी मंडी का दो बजे के बाद भी खुला गेट। संवाद
अंबाला। छावनी बस अड्डे के पास स्थित सब्जी मंडी के गेट पर ताला लगाने की योजना दो दिन में ही धराशायी हो गई। रविवार को एक बार फिर सब्जी मंडी में गंदगी के हालात नजर आए, वहीं सब्जी मंडी गेट पर लगा बैनर अव्यवस्थाओं की पोल खोल रहा था। लेकिन व्यवस्थाओं को सुधारने वाले कर्मचारी व अधिकारी नदारद थे। नगर परिषद ने सब्जी मंडी से निकलने वाली गंदगी की रोकथाम के लिए पुरजोर प्रयास शुरु किए थे। इस दौरान मार्केट कमेटी के अधिकारियों से भी मंत्रणा हुई, वहीं सब्जी मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी विचार-विमर्श किया गया कि दो बजे के बाद सब्जी मंडी के गेट पर ताला लगा दिया जाएगा और फिर साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा। इसमें पुलिस का सहयोग भी लिया गया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी नदारद
सब्जी मंडी के गेट पर पुलिस के दो कर्मचारी तो नजर आए,लेकिन वो भी भीड़ के आगे असहाय नजर आए। सब्जी मंडी में दो बजे के बाद भी लोगों का आवागमन जारी रहा, उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। सब्जी मंडी में शायद ही कोई ऐसी जगह हो, जहां गंदगी न बिखरी हो, लेकिन इस गंदगी को उठाने वाले सफाई कर्मचारी नदारद थे।
विज्ञापन

बरसों पुराने हालात सुधारने में कुछ समय तो लगता है। रविवार को कुछ ज्यादा ही भीड़ रहती है, इसलिए सब्जी मंडी के गेट को बंद नहीं किया गया, लेकिन धीरे-धीरे इस आदत में सुधार होगा और लोगों को भी जानकारी मिल जाएगी तो काफी हद तक हालात अपने आप ही सुधर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील दत्त, मुख्य सफाई निरीक्षक

अंबाला छावनी की सब्जी मंडी का दो बजे के बाद भी खुला गेट। संवाद

अंबाला छावनी की सब्जी मंडी का दो बजे के बाद भी खुला गेट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed