फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The twin sisters of Thanbad dominated the cross-country race and were selected for the national championship.

Ambala News: क्रॉस कंट्री दौड़ में छाईं थंबड़ की जुड़वां बहनें, नेशनल के लिए हुआ चयन

Sat, 04 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 04 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The twin sisters of Thanbad dominated the cross-country race and were selected for the national championship.
क्रॉस कंट्री दौड़ में जीत दर्ज कराने पर परिजन आरती और भारती का मुंह मीठा कराते हुए। संवाद
पूर्ण सिंह
विज्ञापन

बराड़ा। समीपवर्ती गांव थंबड़ की दो जुड़वां बहनों भारती और आरती ने प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। फरीदाबाद में पिछले दिनों हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में क्रॉस कंट्री दौड़ में जहां एक बहन ने छठा स्थान हासिल किया, वहीं दूसरी ने 15वां स्थान पाया।
थंबड़ के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा भारती ने बताया कि पांचवीं कक्षा से ही उनकी खेलों में रुचि हुई। पहली बार खंड स्तर पर सरकपुर खेल स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ में भाग लिया और वहां से जिला स्तर पर उसका चयन हुआ। जिला स्तर पर भी उसने प्रतियोगिता जीती। इसके बाद वह लगातार जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भाग लेती रहीं। पिछले दिनों फरीदाबाद में एसजीएफआई के तहत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। भारती और उसकी जुड़वां बहन आरती ने भी 4 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में भाग लिया। जिसमें भारती ने छठा स्थान हासिल कर नेशनल के लिए क्वालिफाई किया, वहीं उसकी बहन आरती 15वें स्थान पर रही। उसने बताया कि क्रॉस कंट्री दौड़ में कुल 60 खिलाड़ी उनके साथ दौड़े। इसके बाद गुडगांव में उन्हें कैंप में कोचिंग दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें नेशनल गेम्स में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

भारती और आरती ने कहा कि उनकी माता सीमा देवी गृहणी हैं और पिता कुलदीप गांव में किराना की दुकान चलाते हैं। पिता ने कहा कि उनके पास दो बेटियां हैं जो बेटों से बढ़कर हैं। खेलों में भाग लेने के लिए उनके माता-पिता के अलावा ताऊ विक्टर कुमार, कोच प्रमोद राणा और प्रिंसिपल मनभावनी भल्ला उनका हौसला बढ़ाते हैं। गांव में खेल मैदान में कोच प्रमोद राणा निशुल्क रूप में गांव के बच्चों को कोचिंग देते हैं। दोनों बहनों ने कहा कि उनका सपना है कि देश विदेश में वह खेलों में अपने देश का नाम रोशन करें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह नशे की ओर ना जाकर खेलों में भाग लें। खेलों से जहां भविष्य सुरक्षित बनता है वहीं इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed