फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The thief caught on camera is still at large, 15 thefts in seven days

Ambala News: कैमरे में कैद चोर गिरफ्त से बाहर, सात दिन में 15 चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The thief caught on camera is still at large, 15 thefts in seven days
अंबाला कैंट के सदर बाजार से बाइक चुराकर ले जाता हुआ चोर: सोश मीडिया
अंबाला। जिला में वाहन चोरों का आतंक बढ़ रहा है। इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीते सात दिनों में 15 वाहनाें को चोर चुरा ले गए। इनमें से कुछ मामलों में चोर सीसीटीवी में कैद भी हुए मगर आज तक उनका पुलिस को सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

चार मामलों में पुलिस ने चोरों को पकड़ा भी है, मगर अधिकतर मामलों में हाथ खाली हैं। बाइक चोरी करने वाले गिरोह के लोग इतने शातिर हैं कि अब दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों से बड़ी ही आसानी से बाइक लेकर गायब हो जाते हैं। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों में बाइक चोर जरूर कैद हो रहे हैं लेकिन कुछ एक मामलों को छोड़कर बाकी पकड़े नहीं जा रहे हैं। वहीं बाइक चोरी होने के बाद बरामद होने का कारण पुलिस का ढीला रवैया है।
विज्ञापन

मास्टर चाबी लगाते ही खोल देते हैं लॉक
शातिर चोर मास्टर चाबी का भी इस्तेमाल कर रहे हैं जो कई वारदात में सामने आ चुका है कि चाबी लगाते ही चंद सेकेंड में लॉक खोल देते हैं। इतना ही नहीं, लॉक तोड़ने में भी चोर चंद सेकेंड लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगह से चोरी हो चुके वाहन...

14 मई - बलदेव नगर के आशा सिंह गार्डन में घर के बाहर से राज किशोर की रात के समय घर के बाहर खड़ी सप्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी
15 मई - अंबाला सिटी थाना क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार से यूनियन बैंक के बाहर से चोर होंडा एक्टिवा ले उड़े थे। महज 20 मिनट में दिनदहाड़े दिया था वारदात को अंजाम। शिकायतकर्ता अजय है।
18 मई - बलदेव नगर निवासी तजिंद्र सिंह की गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब के पास से स्पलेंडर चोरी हो गई है
18 मई - सिटी थाना क्षेत्र स्थित निर्मल विहार में घर के बाहर सुनील दुप्पर की हीरो होंडा बाइक चोरी हो गई है।
15 मई -अंबाला कैंट सी लाल अस्पताल के बाहर से कमल की बाइक चोरी हो गई थी। यह चोरी 9 मार्च को हुई थी लेकिन अंबाला सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज देरी से हुआ
15 मई- सिटी की पुरानी घास मंडी के पास से उकील कुमार शर्मा की बाइक चोरी हो गई थी। दिनदहाड़े 14 मई को स्पलेंडर बाइक चोरी हुई थी
13 मई - सिटी के अग्रसेन चौक के निकट सिटी पार्क के पास से सुबह 7 बजे सैर कर रहे सुरेश कुमार की बाइक चोरी हो गई थी। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने सुरेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया

पीड़ितों की जुबानी...
पहला मामला
ढूंढने की जगह अपने एरिया में उलझी थी पुलिस
निर्मल विहार निवासी सुनील दुप्पर ने बताया कि बाइक चोरी होने के तुंरत बाद डायल-112 को सूचित कर दिया था। संबंधित थाने गए तो पहले एरिया को लेकर चर्चा करते रहे कि यह दूसरे थाने का। दो दिन बाद ऑनलाइन एफआईआर की है। बाइक चोरी के कारण ऑटो से सफर करना पड़ रहा है।
दूसरा मामला...
तीन दिन बीतने के बाद भी न कोई फोन
शिकायतकर्ता अजय ने बताया कि तीन दिन पहले एक्टिवा सर्राफा बाजार से चोरी हुआ था। बावजूद अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने बैंक के बाहर की सीसीटीवी फुटेज भी ले ली है। पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर शिकंजा कसने की जरूरत है।
डिस्क ब्रेक लॉक की बढ़ी डिमांड
वाहनों को चोरी होने से बचाने के लिए लोग अपनी बाइक पर डिस्क लॉक व व्हील लॉक भी लगवा रहे हैं ताकि वह कहीं भी सुरक्षित वाहन खड़े कर आ जा सके। जबकि चोरी के भय के चलते लोगों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। वहीं बाइक में डिजिटल लॉक सिस्टम भी लगाया जा रहा है। इसमें सेंसर लगा होता है। कोई भी बाइक के हाथ लगाता है तो सायरन बज जाता है।

वर्जन
वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए लगातार नाकाबंदी की जाती है। समय-समय पर वाहनों चोरी करने वालों को भी भी पकड़ा जा रहा है। स्पेशल टीम भी काम कर रही है।
रजत गुलिया, डीएसपी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed