फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The tender for tractor-trolley ended, garbage is not being collected

Ambala News: ट्रैक्टर-ट्रॉली का टेंडर खत्म, नहीं उठ रहा कूड़ा

Thu, 17 Jul 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 17 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The tender for tractor-trolley ended, garbage is not being collected
अंबाला सिटी। शहर से कूड़ा उठाने के लिए लगाई गई ट्रैक्टर-ट्रॉली का टेंडर खत्म हो गया है। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली एक वर्ष के लिए निगम ने किराये पर ली थी। इस वजह से पिछले एक महीने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

अभी तक कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का टेंडर नहीं हुआ। इससे शहर के कई डंपिंग जोन से कूड़ा ट्रकों तक लेकर जाने में दिक्कत आ रही है। निगम की अपनी 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली से ही शहरभर से यह कूड़ा मुख्य डंपिंग जोन तक पहुंचाया जा रहा है। इस वजह से डंपिंग जोन से समय पर कूड़ा नहीं उठ रहा।शहर से रोजाना करीब 200 टन कूड़ा निकलता है। यह कूड़ा गलियों से रेहड़ी के माध्यम से डंपिंग जोन तक ले जाया जाता है। वहां से कूड़े को ट्रैक्टर-ट्रॉली की सहायता से मुख्य डंपिंग जोन तक ले जाया जाता है। इसके बाद ट्रकों के माध्यम से यह कूड़ा पटवी प्लांट तक पहुंचता है। निगम के पास संसाधनों की कमी है। इस वजह से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेने के लिए टेंडर लगाया गया है। दो फर्म ने टेंडर लेने के लिए आवेदन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed