फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The tender for the Bank Square project has been a six year long dispute

Ambala News: बैंक स्कवेयर के प्रोजेक्ट के टेंडर का छह साल चला विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
The tender for the Bank Square project has been a six year long dispute
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित बैंक स्क्वेयर के टेंडर में गड़बड़ी होने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा की टीम की ओर से नामजद एचसीएस अधिकारी सहित 9 अधिकारियों के मामले का विवाद छह साल तक चला। जिस कंपनी को अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर बाहर करने के आरोप लगे हैं। उस कंपनी ने खुद के निकाले जाने के बाद पूरे मामले की शिकायत उस समय के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को की थी।
विज्ञापन

बाद में जांच का जिम्मा एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपा गया था। यह मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट तक भी चला गया था। कोर्ट में जीतने के बाद बाहर की जाने वाली कंपनी को ही टेंडर मिली। फिलहाल प्राथमिक जांच में जिम्मेदार पाए जाने पर एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा की टीम ने 19 जून को 9 अधिकारियों पर मामला दर्ज करवाया था। इनमें उस समय के एसडीएम रहे सुभाष सिंह, एसईआर रमेश मदान व कार्यकारी अधिकारी विनोद नेहरा, एक्सईएन पंकज सैनी, एमई हरीश कुमार, एमई मुनेश्वर भारद्वाज, जेई हरीश शर्मा और जेई कपिल कम्बोज शामिल है। सभी पर धोखाधड़ी की धारा 420, 218, 167, 120 बी के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसीबी की जांच में चंडीगढ़ तक गई थी फाइल, रिकॉर्ड भी किया था तलब

इस मामले की जांच करते हुए एसीबी की टीम फाइल को लेकर चंडीगढ़ तक पहुंच गई थी। जांच के दौरान नगर परिषद व नगर निकाय से भी डाटा जुटाया था। उधर, जिन 9 को टीम ने जिम्मेदार ठहराया। उनमें से एसडीएम रहे सुभाष सिंह, एसईआर रमेश मदान सेवानिवृत हो चुके हैं। जबकि अन्य अधिकारी अपने-अपने पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इनमें विनोद नहरा सोनीपत नगर परिषद में डीएमसी व हरीश कुमार व पंकज सैनी एक्सईएन है। इसके अलावा मुनेश्वर भारद्वाज यमुनानगर एमई व नगर परिषद अंबाला सदर में हरीश शर्मा व कपिल काम्बोज सढौरा में जेई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed