फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The tender deadline has expired, monsoon is active, digging of Tangri could not start

Ambala News: टेंडर की समय सीमा खत्म, मानसून सक्रिय, टांगरी की खोदाई नहीं हो पाई शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
The tender deadline has expired, monsoon is active, digging of Tangri could not start
वैभव शर्मा
विज्ञापन

अंबाला सिटी। टांगरी नदी की खोदाई के लिए लगाई गई निविदा खत्म भी हो गई मानसून सक्रिय हो गया पर खोदाई शुरू नहीं हो पाई। इसके लिए मानसून आने से पहले सिंचाई विभाग ने निविदा लगाई। पूरी प्रक्रिया अपनाकर ठेकेदारों को नदी की खोदाई का ठेका भी दे दिया गया।
यह भी तय हो गया कि खोदाई की मिट्टी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजनाओं में प्रयोग किया जाएगा। यह सभी कार्य कागजों में चलते रहे और खोदाई का ठेका 30 जून को समाप्त भी हो गया। अब दोबारा ठेका लगेगा या नहीं, खोदाई होगी या नहीं, इसका किसी के पास जवाब नहीं है।
विज्ञापन

अब मानसून के तीन महीने गुजरने तक तो नदी की खोदाई हो भी नहीं सकती है। ऐसा तब है जबकि फरवरी में सीएम ने सिंचाई विभाग, खनन विभाग सहित अन्य विभागों की उच्चस्तरीय बैठक ली थी और विभाग को जल्द से जल्द टेंडर लगाकर नदियों की खोदाई के निर्देश दिए थे। इस परियोजना को उच्चाधिकारियों की ओर से मॉनीटर भी किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टांगरी बरसाती नदी है। इसमें हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों से बारिश का पानी आती है। पिछली बार पहाड़ाें पर अत्यधिक बारिश से छावनी में कई गांव व शहरी इलाका प्रभावित हुआ था। इस बार सिंचाई विभाग ने सर्वे कर 22 गांवों के क्षेत्रों को चिन्हित किया था। पंजाब बॉर्डर से अंबाला कैंट तक इसमें गांवों को कवर किया जाना था। कुल तीन स्ट्रेच पर 40 किलोमीटर तक नदी की खोदाई का कार्य होना था। जिसमें नदी को खोदकर 500 से 600 फुट चौड़ी किया जाना था। 15 जून तक इस टेंडर को पूरा कर दो से तीन ठेकेदारों को जिम्मेदारी दे दी गई थी।

ठेकेदारों को चुनौती थी कि उन्हें टेंडर की सीमा (30 जून) तक इस कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करना था। मगर मानसून आ गया और यह कार्य कभी शुरू ही नहीं हो सका। खोदाई के बाद करीब 10 लाख क्यूबिट टन मिट्टी को एनएचएआई लेने को तैयार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed