Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The team that arrived to remove encroachments faced protests in Rai Market, forcing the police to be called.

Ambala News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का राय मार्केट में विरोध, बुलानी पड़ी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The team that arrived to remove encroachments faced protests in Rai Market, forcing the police to be called.
अंबाला छावनी की राय मार्केट में कार्रवाई के लिए पहुंची नगर परिषद की टीम। संवाद - फोटो : samvad
- मंत्री अनिल विज के दखल के बाद बनी सहमति, सड़क पर बनी पीली पट्टी तक सामान रखने की दी इजाजत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सोमवार को राय मार्केट में भारी हंगामा हो गया। दुकानदारों ने नगर परिषद पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कार्रवाई रुकवा दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख यह मामला कैबिनेट मंत्री अनिल विज तक पहुंचा। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद पीली पट्टी के अंदर सामान रखने की सहमति पर विवाद शांत हुआ।
सोमवार सुबह करीब दस बजे नगर परिषद के सचिव गुलशन कुमार और मुख्य स्वच्छता निरीक्षक सुनील दत्त की अगुवाई में टीम गोल चक्कर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। टीम ने जैसे ही राय मार्केट में दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाना शुरू किया, तो दुकानदार भड़क गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। दुकानदारों का कहना था कि उनका सामान पीली पट्टी के अंदर ही रखा हुआ है, फिर भी उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

अंबाला मोबाइल एसोसिएशन के प्रतिनिधि जतिन दुआ सहित अन्य दुकानदारों ने नगर परिषद पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि परिषद केवल राय मार्केट को निशाना बना रही है। राम बाजार और बजाजा बाजार में भी दुकानों के बाहर भारी अतिक्रमण है, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। दुकानदारों ने यह भी बताया कि दिवाली के बाद बाजार वैसे भी मंदा हो जाता है। ऐसे में त्योहारों के सीजन में ही वे दुकान का किराया और कर्मचारियों का खर्च निकाल पाते हैं। उन्होंने प्रशासन से सभी बाजारों में एक समान नियम लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों के कड़े विरोध को देखते हुए नगर परिषद की टीम को पुलिस बुलानी पड़ी। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने दुकानदारों को समझा कर शांत कराया। उन्होंने दुकानदारों से रास्ते को सुगम बनाने के लिए सहयोग की अपील की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही नगर परिषद की टीम आगे की कार्रवाई शुरू कर पाई।
--
सामान पीली पट्टी के अंदर है, तो राहत दी जाए : विज
कार्रवाई से असंतुष्ट दुकानदार अपनी फरियाद लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पास पहुंचे। मंत्री विज ने दुकानदारों की समस्याओं को समझा। उन्होंने तुरंत नगर परिषद के अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिए। विज ने स्पष्ट किया कि यदि सामान पीली पट्टी के अंदर है, तो दुकानदारों को राहत दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को सामान रखने की अनुमति देने के लिए भी कहा। मंत्री के इस रुख से दुकानदारों को बड़ी राहत मिली।
---
अतिक्रमण नहीं होने देने का आश्वासन
मंत्री अनिल विज के हस्तक्षेप और निर्देशों के बाद दुकानदारों ने भी प्रशासन को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में पीली पट्टी का उल्लंघन नहीं करेंगे। दुकानदारों ने सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने देने का भरोसा दिलाया। इस आपसी सहमति और मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अतिक्रमण को लेकर चल रहा विवाद शांत हो गया। यह समाधान त्योहारों के सीजन में व्यापारियों और प्रशासन दोनों के लिए महत्वपूर्ण था।


कमिश्नर के आदेश पर पूरे बाजार में रास्ते साफ कराने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। बाजारों में अतिक्रमण के कारण आम लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है। साथ ही किसी आपात स्थिति या आग लगने की घटना के दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत आ सकती है। सभी दुकानदारों से अपील है कि वे आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रास्ते खुले रखें।
- सुनील दत्त, सीएसआई, नगर परिषद, छावनी

अंबाला छावनी की राय मार्केट में कार्रवाई के लिए पहुंची नगर परिषद की टीम। संवाद

अंबाला छावनी की राय मार्केट में कार्रवाई के लिए पहुंची नगर परिषद की टीम। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed