फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The team inspected the ward in the civil hospital

Ambala News: नागरिक अस्पताल में टीम ने लिया वार्ड का जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The team inspected the ward in the civil hospital
अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में डब्ल्यूएचओ की टीम में शामिल डॉक्टर नर्सिंग ऑफिसर से बातचीत करते 
अंबाला। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम ने बुधवार को सिटी नागरिक अस्पताल में चल रहे मदर स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएसएनसीयू) प्रोजेक्ट का जायजा लिया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक टीम में शामिल डब्ल्यूएचओ मुख्यालय से डॉ. सैचियो और कर्नाटक से डॉ. सुमन राव ने प्रसूति वार्ड व एमएसएनसीयू वार्ड में जाकर डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर से बातचीत की। साथ ही उन्हें कुछ सुझाव भी दिए। सोसायटी फॉर अप्लाइड स्टडीज न्यू दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीके आनंद ने बताया कि वह गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा के साथ मिलकर एमएसएनसीयू प्रोजेक्ट चला रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें कमजोर बच्चों को मां के साथ एमएसएनसीयू में एक साथ रखकर देखभाल की जा रही है। छोटे बच्चों को इंफेक्शन से बचाने के लिए मां की त्वचा के साथ रखते हैं। इससे बच्चा गर्म भी रहता है और मां स्तन पान अधिक से अधिक करवा सकती है। इसके कंगारू केयर भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. वीके आनंद ने बताया कि अंबाला में यह एमएसएनसीयू का पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। जो अच्छा चल रहा है। ज्यादा से ज्यादा को इसका लाभ उठाना चाहिए। जल्द ही यह प्रोजेक्ट यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला में चलाया जाएगा। नागरिक अस्पतालों में इसके वार्ड बनाए जाएंगे। जैसे ही बच्चा पैदा होता है तो उसे मां की छाती पर रखा जाता है। पहले नवजात को जन्म के बाद ही किसी ट्रे या किसी परिजन की गोद में रखते थे। ऐसे में इंफेक्शन फैलने का खतरा मंडराता रहता था।



-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed