फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The team caught a quack doctor selling MTP kit for Rs 1300

Ambala News: झोलाछाप डॉक्टर 1300 रुपये में एमटीपी किट बेचता टीम ने दबोचा

Tue, 16 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 16 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The team caught a quack doctor selling MTP kit for Rs 1300
सिटी के सिंघावाला चौक पर एमटीपी किट देते पकड़ा गया झोलाछाप डॉक्टर मंजीत को ले जाती हुई पुलिस: स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सिटी के सिंघावाला चौक से सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक झोलाछाप डॉक्टर को 1300 रुपये में एमटीपी किट बेचते मौके पर पकड़ लिया। दशमेश क्लीनिक पर दी दबिश के दौरान टीम ने मंजीत सिंह को काबू किया। विभाग ने सूचना मिलने के बाद एक डिकोय महिला को भेजा था। पहले तो मंजीत सिंह ने दो हजार रुपये मांगे थे। बाद में 1300 रुपये में देने की बात कही थी। पहले आरोपी ने एक हजार रुपये लिए और बाद में 300 लिए तभी टीम ने दबिश देकर काबू कर लिया।
दबिश देने वाली टीम में पीएनडीटी के नोडल ऑफिसर एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मुकेश कंडारा व डॉ. ऋषिपाल थे। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मुकेश कंडारा ने बताया कि आरोपी मंजीत सिंह बिना किसी मान्यता व मेडिकल डिग्री के लोगों का उपचार कर रहा था। जांच के दौरान टीम ने मौके से एमटीपी किटें भी बरामद की है। यह किट अवैध तरीके से गर्भपात कराने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं, जिनका बिना विशेषज्ञ की देखरेख में उपयोग करना महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन के लिए गंभीर खतरा है। अंबाला सदर थाना पुलिस ने डिप्टी सिविल सर्जन मुकेश की शिकायत पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन


विभाग की टीम ने नोटों के नंबर कर रखे थे नोट, क्लीनिक किया सील

स्वास्थ्य विभाग ने डिकोय को भेजने से पहले दिए गए नोटों के नंबर लिख लिए थे। बाद में महिला को क्लीनिक में भेजा गया था, जैसे ही डॉक्टर ने रुपये लिए तो टीम ने दबिश दी। साथ ही उन नोटों के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने क्लीनिक को भी सील करवा दिया है। क्लीनिक के बाहर आरोपी ने आयुर्वेदिक बीईएमएस, सीएमएस, ईडी डॉक्टर मंजीत सिंह का बोर्ड लगा रखा था। विभाग ने जब डिग्री मांगी तो वह दिखा नहीं पाया। इसी तरह से टीम ने अंबाला सिटी सिविल सर्जन कार्यालय के सामने क्लीनिक पर अगस्त में कार्रवाई करते हुए दुकानदार को काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नकली झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। सूचना मिलने के बाद ही दशमेश क्लीनिक पर दबिश देकर झोलाछाप डॉक्टर को काबू किया गया है।
- डॉ. मुकेश, नोडल ऑफिसर, पीएनडीटी अंबाला

सिटी के सिंघावाला चौक पर एमटीपी किट देते पकड़ा गया झोलाछाप डॉक्टर मंजीत को ले जाती हुई पुलिस: स

सिटी के सिंघावाला चौक पर एमटीपी किट देते पकड़ा गया झोलाछाप डॉक्टर मंजीत को ले जाती हुई पुलिस: स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed