फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The target is to complete the art work by this month: Saini

आर्ट वर्क को इस महीने तक पूरा करने का लक्ष्य : सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
The target is to complete the art work by this month: Saini
अंबाला। आजादी की पहली लड़ाई पर आधारित शहीद स्मारक को लेकर मंगलवार को निदेशक डॉ कुलदीप सैनी ने समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने स्मारक पर आर्ट वर्क का कार्य कर रही एजेंसियों से काम को लेकर जानकारी ली। डॉ. कुलदीप सैनी ने बताया कि शहीद स्मारक का कार्य तेजी से चल रहा है। बैठक में आर्ट वर्क का कार्य कर रही एजेंसियों से काम की प्रोग्रेस रिपोर्ट ली गई। एजेंसी चार गैलरी के आर्ट वर्क को इस महीने तक पूरा कर लेगी। कोशिश है कि अगस्त महीने तक इसके कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। आर्ट वर्क टीम, एग्जिक्यूशन टीम और डिजाइन कंस्लटेंट की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी ने कहा कि यह 1857 में आजादी की पहली लड़ाई में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्मारक बनाया जा रहा है। इसका सिविल वर्क करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है आर्ट वर्क का काम तेजी से जारी है। इस दौरान पीडब्लूडी के एसई नवनीत नैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्मारक में यह होगा आकर्षण का केंद्र
इंटरप्रीटेशन सेंटर :- सेंटर में शॉप्स, बच्चों के खेलने के लिए एरिया, रिसेप्शन, टॉयलेट ब्लॉक, कोर्ट यार्ड, मीटिंग हॉल, कांफ्रेंस हॉल, डाइिनंग हॉल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मंजिला म्यूजियम :- म्यूजियम गैलरी, ऑडियो विजुअल हॉल, लॉबी, आफिस एरिया, शहीदी वॉल वीआईपी एट्रेंस होगी।
ओपन एयर थियेटर :- 2 हजार लोगों के बैठने के लिए थियेटर, स्मारक में एग्जीबिशन हॉल, फूड कोर्ट, टॉयलेट ब्लॉक, रिर्हसल रूम, फिल्टरेशन रूम व अन्य सुविधाएं होंगी।
आडिटोरियम बिल्डिंग :- आडिटोरियम के अलावा कॉफी शॉप, फूड कोर्ट, सीटिंग एरिया, लॉबी, कोर्ट यार्ड, लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी होगी।
वाटर बॉडीज :- वाटर बॉडीज में विभिन्न किस्म के फव्वारे, वाटर स्क्रीन, कनेटिंग ब्रिज व अन्य सुविधा होगी।
मेमोरियल टॉवर :- डेढ़ सौ फुट से ऊंचा मेमोरियल टॉवर होगा, यहां आर्ट गैलरी, वाटर बॉडी, हाई स्पीड लिफ्ट आदि होगी।
अंडर ग्राउंड पार्किंग :- स्मारक में वाहन पार्किंग के लिए अंडर ग्राउंड डबल बेसमेंट पार्किंग सुविधा होगी। यहां 400 कार के अलावा 20 बस खड़ी की जा सकेंगी। इसके अलावा स्टाफ के लिए 10 क्वार्टर भी यहां बनाए जाएंगे।

अन्य सुविधाएं :- स्मारक में इन्फार्मेशन सेंटर होगी जहां दुकानें, सिक्योरिटी रूम, टिकट काउंटर होगा। इसके अलावा यहां वीवीआईपी के आने-जाने के लिए हेलीपैड सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed