{"_id":"6282a588eab8055183373d37","slug":"the-sun-tormented-throughout-the-day-relief-from-the-cold-winds-in-the-evening-ambala-news-knl108418258","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर धूप ने सताया, शाम को ठंडी हवाओं से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर धूप ने सताया, शाम को ठंडी हवाओं से मिली राहत
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दिनभर रही तेज धूप के बाद शाम को चली ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत की सांस ली। एकाएक बदले मौसम के मिजाज ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। ठंडी हवाओं के चलने का पता लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और पार्कों में आमजन की आवाजाही बढ़ गई।
मौसम विभाग ने भी सोमवार को बारिश होने का अनुमान जताया था, परंतु दिन भर रही तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। शाम को चली ठंडी हवाओं से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मंगलवार को भी मौसम सुहावना रहने के आसार हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है।
उमस ने बढ़ाई दिन भर परेशानी
पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी ने सोमवार को भी सितम ढाए रखा। दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस के कारण लोग पसीना-पसीना हो गए। हालात यह थे कि कुछ देर भी बिना छांव के खड़े हो पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो गया था। लोग पेय पदार्थों का सेवन करते हुए गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे थे। बढ़ती गर्मी के बीच पेय पदार्थ भी किसी काम नहीं आ रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार एक दिन की राहत के बाद फिर तापमान पहले की तरह लगातार बढ़ता जाएगा।